LPG WhatsApp Booking Number Update: अगर आप LPG सिलेंडर बंद हो चुके नंबर की वजह से बुक नहीं कर पा रहे या फिर आप अपना मुख्य नंबर बदल रहे हैं, तो गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर भी आप अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपके पास तीन विकल्प होंगे। आप mylpg.in या WhatsApp के जरिए भी गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट करवा सकते हैं या फिर गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप पर भी यह काम कर सकते हैं।

How To Change Gas Connection Mobile Number: क्या आप भी LPG सिलेंडर इसलिए बुक नहीं कर पा रहे क्योंकि गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर बंद हो चुका है? LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच यह देखने को मिला है कि कई लोगों के गैस कनेक्शन से जुड़े नंबर बंद हो चुके हैं। ऐसे में गैस एजेंसी के साथ अपना नंबर अपडेट करना ही एकमात्र ऑप्शन बचता है। राहत की बात है कि इसके लिए आपको एजेंसी में जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे फोन से ही आप अपना नया मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन के साथ लिंक कर सकते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसके लिए आप MyLPG.In पोर्टल के साथ-साथ WhatsApp की मदद भी ले सकते हैं।
ऐसे अपडेट करें गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर

- अगर आप गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप MyLPG.in पर जाकर चंद स्टेप्स में काम पूरा कर सकते हैं।
- MyLPG.in पर जाने के बाद बाईं ओर दिख रहे तीन सिलेंडरों में से अपनी कंपनी के सिलेंडर पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपनी कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर पहुंच जाएंगे
- यहां अपने अकाउंट में लॉग-इन कर लें।
- इसके बाद Profile में Change Mobile Number पर क्लिक करें।
- अपना नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
WhatsApp के जरिए कैसे अपडेट करें गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर

आप अपने गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर WhatsApp के जरिए भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी के WhatsApp नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
- इसके बाद मेन्यू में Other Services को चुनें।
- अब Change Mobile Number के ऑप्शन को चुनें।
- पूछे जाने पर नया मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं।
- OTP के जरिए नया नंबर वेरिफाई करते ही आपके गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट हो जाएगा।
ऐप्स के जरिए कैसे अपडेट करें गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर?

आप अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल ऐप के जरिए भी अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गैस कंपनी के ऐप को डाउनलोड करके लॉग-इन करना होगा। इसके बाद:
- नीचे की ओर स्क्रॉल करके Other Services के ऑप्शन पर जाएं। कुछ ऐप्स में यह One Touch Solution के नाम से भी उपलब्ध हो सकता है।
- इसमें आपको Change Mobile Number का ऑप्शन मिल जाएगा।
- अब अपना नया नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
- इसके बाद आपके गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर आसानी से बदल जाएगा।
💬 Comments (0)
Leave a Comment