रिश्ता तय हुआ तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मिठाई खिलाने पहुंचा, तभी आ गए सास-ससुर… बिना कपड़ों के पकड़े गए प्रेमी की धुनाई

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट में इश्क का भूत उस समय सिर चढ़कर बोलने लगा, जब अपनी शादी की खुशी साझा करने पहुंचा एक प्रेमी अपनी ही प्रेमिका के घर में बिना कपड़ों के पकड़ा गया. तीन बच्चों की मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख ससुराल वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी.

जानकारी के अनुसार, नहटौर निवासी आसिफ कुरैशी पिछले सात सालों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था. वह हाल ही में ईद मनाने अपने घर आया हुआ था. इसी बीच आसिफ का रिश्ता गाजियाबाद में तय हो गया. अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से पहले वह अपनी पुरानी शादीशुदा प्रेमिका को यह खुशखबरी देने और मिठाई खिलाने शेरकोट पहुंच गया. आसिफ अपने साथ खजूर के पैकेट और मिठाई का डिब्बा भी लेकर आया था.

रोशनदान से खुली पोल, फिर हुई जमकर धुनाई

महिला ने अपने आशिक को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और अंदर से कुंडी लगा ली. काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ. जब महिला के ससुराल वालों ने रोशनदान से झांक कर देखा, तो उनके होश उड़ गए. आसिफ और महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे. परिजनों ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर आसिफ को बाहर निकाला और उस पर टूट पड़े. हंगामे और चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर आसिफ की आशिकी का भूत उतारा.

ये भी पढ़ें: बेडरूम वीडियो और 2020 का वो सीक्रेट अफेयर बेवफा प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल का खुला एक और नया पन्ना

घंटों फोन पर रहती थी व्यस्त

महिला के देवर ने बताया कि उसकी भाभी पिछले कई दिनों से फोन पर घंटों व्यस्त रहती थी. घर वालों को शक तो था, लेकिन वे किसी ठोस सबूत का इंतजार कर रहे थे. आज जब प्रेमी खुद घर तक आ पहुंचा, तो सारा राज फाश हो गया.

बिना पुलिस कार्रवाई के भेजा वापस

हंगामे के बाद घंटों चले इस ड्रामे में गांव के गणमान्य लोग भी शामिल हुए. परिवार की साख और बदनामी के डर से ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी. प्रेमी आसिफ को ‘अच्छा खासा सबक’ सिखाने और दोबारा न आने की चेतावनी देने के बाद उसे वापस नहटौर भेज दिया गया.