
27 मार्च को वाराणसी से देवघर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22500) में परोसा गया लंच खाकर एक महिला को गंभीर एलर्जी हो गई। महिला का आरोप है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनके होंठ सूज गए और उनके 2 साल के बेटे को दस्त शुरू हो गए। इसके अलावा उन्होंने ट्रेन में मिलने वाले पानी के असामान्य स्वाद की भी शिकायत की।
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने सूजे हुए होंठों की तस्वीरें और डॉक्टर की मेडिकल पर्ची शेयर की। उन्होंने बताया कि समय रहते अस्पताल में इलाज कराने के बाद उनकी और बच्चे की हालत में सुधार हुआ।
इस मामले पर IRCTC ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उस दिन खाने की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई थी और किसी अन्य यात्री ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि, बाद में IRCTC ने महिला से सीधे संपर्क कर जानकारी मांगी और मामले की जांच का पूरा आश्वासन दिया है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment