IPL 2026 Orange Cap: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए नंबर पर कब्जा जमाया। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 10 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए। इस छोटी पारी ने उन्हें फिर से ऑरेंज कैप दिला दी। उन्हें राहुल को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

टॉप पर फिर जमाया कब्जा
अब अभिषेक शर्मा IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में 14 चौके और 32 छक्के भी जड़े हैं। इससे पहले ऑरेंज कैप केएल राहुल के पास थी, जिनके नाम 9 मैचों में 433 रन दर्ज हैं। वहीं हैनरिक क्लासेन 414 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
अभिषेक शर्मा ने इस रेस में वैभव सूर्यवंशी को 36 रन और विराट कोहली को 61 रन से पीछे छोड़ दिया है। वहीं क्लासेन उनसे सिर्फ 26 रन पीछे हैं, जिससे ऑरेंज कैप की यह दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है। फिलहाल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं, उनके बाद केएल राहुल, हैनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली का नंबर है। ऐसे में आने वाले मैचों में ऑरेंज कैप की यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है।
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा 440
- केएल राहुल 433
- हेनरिक क्लासेन 414
- वैभव सूर्यवंशी 404
- विराट कोहली 379
पर्पल कैप के लिए जबरदस्त टक्कर जारी
IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक हो गई है। कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट हासिल करते हुए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रबाडा के नाम अब 16 विकेट हो गए हैं। पहले स्थान पर 2 गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज के 1717 विकेट हैं। हालांकि, बेहतर औसत के चलते भुवी के पास पर्पल कैप है।
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार 17
- अंशुल कंबोज 17
- कगिसो रबाडा 16
- जोफ्रा आर्चर 15
- ईशान मलिंगा 15
💬 Comments (0)
Leave a Comment