हिमाचली खबर: Om Prakash Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव समेत तमाम पार्टियों पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलते हुए राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि बंगाल का रिजल्ट आया तो अखिलेश यादव बेहोश हो गए, वह 4 घंटे बेहोश रहे। अब इनको पता है कि इन्हें सत्ता में वापस आना नहीं है। ममता बनर्जी भी संविधान को नहीं मानती हैं। अखिलेश यादव भी नहीं मानते हैं, इसलिए कोलकाता जा रहे हैं। अखिलेश ने महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के नतीजे देख लिए हैं।

'जब बंगाल का रिजल्ट आया तो वह 4 घंटे बेहोश बैठे थे', ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार​
'जब बंगाल का रिजल्ट आया तो वह 4 घंटे बेहोश बैठे थे', ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार​

बिहार, पश्चिम बंगाल में हैं दगे कारतूस राजभर

आरजेडी से लेकर टीएमसी पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सभी दगे हुए कारतूस हैं। वहीं, आई पैक पर राजभर बोले कि कोयला घोटाले का पैसा था। अब पश्चिम बंगाल में सरकार नहीं रहीं तो कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।

दीदी से थोड़ी सी झालमुड़ी जरूर खाएं

अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव, बंगाल जा रहे हैं तो थोड़ी सी झालमुड़ी खाकर आइएगा। दीदी बहुत अच्छा बनाती हैं। वहीं, अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनका पीडीए तो सिर्फ डिंपल और अखिलेश हैं।

यूपी में अखिलेश के लिए 20 साल तक मौका नहीं

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि टीपू भैया, पप्पू भैया के साथ मिलकर यूपी में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन 20 साल मौका नहीं मिलेगा। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि फंड की कमी है। ये कमी बढ़ती जाएगी।

अखिलेश यादव कह रहे थे कि जो ज्योतिषी कहेंगे, वही करेंगे। ज्योतिषी, अखिलेश यादव से कह दीजिए कि सच बोलें। पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद पूरा देश, उत्तर प्रदेश को देख रहा है।