हिमाचली खबर: योगी कैबिनेट का कल विस्तार हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेंगे. इसके बाद कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन नए मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है. अभी मौजूदा मंत्रिमंडल में 6 जगह खाली हैं.

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग में फेरबदल भी होगा. इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को संगठन में भी भेजा जा सकता है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment