हिमाचली खबर: Kurti Styling Tips: आजकल महिलाएं वेस्टर्न लुक के साथसाथ ट्रेडिशनल लुक को भी स्टाइलिश बनाने पर काफी ध्यान देती हैं। इसके लिए सही ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और फुटवियर खास भूमिका निभाते हैं। कई बार हम इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि कुर्ती के साथ क्या ज्वेलरी स्टाइल की जाए। ऐसे में अक्सर हम गलत ज्वेलरी को भी पेयर कर लेते हैं। लेकिन इंडो वेस्टर्न लुक के लिए आप कई तरह की ज्वेलरी को कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न लुक बनाना चाहती हैं खास, कुर्ती के साथ इन ज्वेलरी को कर सकती हैं स्टाइल​
इंडो-वेस्टर्न लुक बनाना चाहती हैं खास, कुर्ती के साथ इन ज्वेलरी को कर सकती हैं स्टाइल​

कुर्ती लुक ऑफिस, कॉलेज, कैजुअल या किसी फंक्शन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जिसमें हर उम्र की महिलाएं बहुत ही आकर्षक और सुंदर लगती हैं। अगर आप अपने सिंपल कुर्ती लुक को इंटरेस्टिंग बनाना चाहती हैं तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स की मदद ले सकती हैं। क्योंकि सही ज्वेलरी आपके लुक को स्टाइलिश और शानदार बना सकती है।

सिल्वर और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी

सिल्वर और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। फैशन की दुनिया में जब भी हम कुर्ती को जींस के साथ स्टाइल करते हैं तो उसके साथ ऑक्सिडाइज्ड नेकलेस पेयर करते हैं। ऐसे में आप बड़े झुमके, चोकर और लंबे नेकपीस को सिंपल कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। खासकर कॉटन और प्रिंटेड कुर्ती के साथ सिल्वर ज्वेलरी स्टाइलिश लगती है।

मिनिमल ज्वेलरी

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो ऐसे में मिनिमल ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कुर्ती के साथ छोटे, ईयररिंग्स, पतली चेन और सिंपल रिंग्स आपके लुक को क्लासी बना सकते हैं। ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए इस तरह के लुक को कैरी किया जा सकता है।

कई बार बड़े और स्टाइलिश ईयररिंग्स पूरे लुक को बदल सकते हैं। अगर आप सिंपल कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ स्टेटमेंट झुमके या हूप्स पहन सकती हैं। इससे लुक और ज्यादा फैशनेबल नजर आएगा।

चोकर नेकलेस

इंडो वेस्टर्न लुक में चोकर को वी नेक कुर्ती या प्लेन कुर्ती के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके लिए आप सिल्वर, कुंदन या बीड्स वाले चोकर डिजाइन को चुन सकती हैं। इससे पूरा लुक क्लासी और मॉडर्न वाइब देगा।

रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप कुर्ती के साथ गलत ज्वेलरी पेयर करती हैं तो यह आपके लुक खराब कर सकता है। ज्वेलरी चुनते समय कुर्ती के रंग और डिजाइन का भी ध्यान रखें। अगर कुर्ती में हैवी वर्क किया गया है तो हल्की ज्वेलरी अच्छी लगेगी। वहीं सिंपल कुर्ती के साथ बोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल किया जा सकता है।

कुर्ती लुक को पूरा करने के लिए ज्वेलरी के साथ हेयर स्टाइल का भी महत्व है। झुमके के साथ बन या पोनीटेल और चोकर के साथ आप बालों को ओपन रख सकती हैं। इससे आपकी ज्वेलरी दिखेगी और लुक भी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।