हिमाचली खबर: Alphabet Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व को बयां करता है। नाम का यह अक्षर बताता है कि व्यक्ति अपने परिवार के लिए कैसा रहेगा वो आगे चलकर भविष्य में क्याक्या हासिल करेगा। ऐसे ही इस खास अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले बच्चे अपने परिवार के लिए न केवल भाग्यशाली होते हैं, बल्कि वे रिश्तों को निभाने में भी बहुत परिपक्व होते हैं। तो आइए जानते हैं वो अक्षर कौनसे हैं। 

इस अक्षर वाले बच्चे परिवार के लिए होते हैं लकी, हर जिम्मेदारी करते हैं पूरी, दिल से निभाते हैं रिश्ता​
इस अक्षर वाले बच्चे परिवार के लिए होते हैं लकी, हर जिम्मेदारी करते हैं पूरी, दिल से निभाते हैं रिश्ता​

H अक्षर वाले लोग

‘H’ अक्षर वाले बच्चे न अपने परिवार के लिए लकी माने जाते हैं। वो अपने परिवार की सारी जिम्मेदारियों को दिल से निभाते हैं। वे बहुत ही कम उम्र में अपने घर की स्थितियों को समझने लगते हैं। अगर परिवार पर कोई संकट या परेशानी आ जाती है तो ये सबसे पहले आगे खड़े होते हैं। ये सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि दोस्तों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। जिस भी व्यक्ति का नाम ‘H’ अक्षर से शुरू होता है वे घर से लेकर अपने करियर तक की सारी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाते हैं।

‘H’ अक्षर नाम वाले व्यक्ति दिल से बहुत ही इमोशनल होते हैं, वे अपने परिवार की सारी खुशियों का ध्यान रखते हैं। वहीं रिश्तों की बात करें तो इसमें बहुत ही ईमानदार होते हैं। अगर ये किसी को एक बार अपना मान लें तो मरते दम तक उसका साथ निभाते हैं। 

‘H’ अक्षर नाम वाले लोग बहुत जल्दी अपना आपा नहीं खोते हैं। वे हर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों भी शांत रहते हैं और समस्याओं का समाधान ढूंढ लेते हैं।
इसी गुण के कारण ये परिवार में झगड़ों को सुलझाने और सबको साथ लेकर चलने में माहिर होते हैं। इनके लिए अपना स्वाभिमान सर्वोपरि होता है, जिसके कारण ये गलत काम करने से बचते हैं और परिवार का नाम रोशन करते हैं।