हिमाचली खबर: किचन में इस्तेमाल होने वाले पुराने फ्राइंग पैन या नॉनस्टिक तवे खराब होने के बाद अक्सर कबाड़ में चले जाते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और रंगों की मदद से इन्हीं बेकार पैन को शानदार वॉल आर्ट में बदला जा सकता है। आजकल DIY और “वेस्ट से बेस्ट” डेकोर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें लोग पुराने किचन सामान को नया और आकर्षक लुक दे रहे हैं। पुराने पैन से आप किचन वॉल हैंगिंग बना सकते हैं।

पुराने पैन को साफ करके उस पर फूलों की पेंटिंग, किचन कोट्स, 3D डिजाइन या फोक आर्ट कर सकते हैं। इन्हें किचन से लेकर आप बालकनी, डाइनिंग एरिया की दीवारों पर सजा सकते हैं। खास बात यह है कि यह आर्ट देखने में इतनी यूनिक लगती है कि लोग पूछने लगेंगे आखिर इसे खरीदा कहां से है। इसके लिए आप आयरन, एल्यूमिनियम, नॉन स्टिक, स्टील पैन कुछ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत ज्यादा जंग लगा पैन यूज न करें।
पुराने पैन से बना सकते हैं ये चीजें
पुराने पैन से सिर्फ किचन वॉल हैंगिंग ही नहीं, बल्कि कई चीजें बनाई जा सकती हैं। इससे आप नेम प्लेट, प्लांटर, टीकोस्टर सेट, फेस्टिव डेकोर, कैफे सजावट, फोटो फ्रेम बेस, चाबी टांगने वाला हुक बोर्ड भी बना सकते हैं।
वॉल हैंगिंग के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
पुराना फ्राइंग पैन या तवा, सैंडपेपर, डिशवॉश लिक्विड, कपड़ा, प्राइमर , एक्रेलिक पेंट, पेंट ब्रश, वार्निश या सीलर, ग्लू गन, सजावट के लिए नकली फूल, मोती, क्ले, मिनी कप या स्पून,जूट रस्सी LED लाइट । अगर आपके पास इनमें से कोई सामान नहीं भी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर पर उपलब्ध चीजों से भी आप डेकोरेशन कर सकते हैं।
बेकार पड़े पुराने पैन को फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे दें नया लुक
- फ्लोरल पैन आर्ट बनाएं : एक पुराने पैन पर आप गुलाबी, सफेद और हरे रंग से बैकग्राउंड बनाकर फूलों की पेंटिंग कर सकते हैं।
- ट्राइबल या फोक आर्ट पैन: पीले रंग के पैन पर इंसानों के चेहरे बना सकते हैं। यह मधुबनी, वॉरली या लोक कला से प्रेरित डिजाइन जैसा लगता है।
- किचन कोट्स वाले पैन: पैन पर “Mom’s Kitchen” और “Cooking is Love Made Visible” जैसे कोट्स लिख सकते हैं। इन्हें किचन वॉल हैंगिंग की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
- 3D टीथीम पैन: एक पैन में चाय के कप, चम्मच और केतली जैसी चीजें बनाकर आप चिपका सकते हैं। इसे बनाने में क्ले, पुराने खिलौने या मिनिएचर आइटम्स इस्तेमाल किए जाते हैं।
पुराने पैन से ऐसे तैयार करें क्रिएटिव आर्ट
सबसे पहले पैन से तेल और गंदगी हटाएं। इसके लिए आप डिशवॉश और गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसे पूरी तरह सुखाएं। अगर आपके पैन पर जंग है तो सैंडपेपर से रगड़ें। आपको इसकी सतह को स्मूद बनाना है। कोटिंग उखड़ी हो तो उसे हल्का घिसें। ऐसा करने से पेंट अच्छी तरह चिपकेगा। फिर आपको प्राइमर लगाना है। इसके लिए मेटल प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसका एक कोट लगाएं। फिर इसे 12 घंटे सूखने दें। इसके बाद आपको बेस कलर करना है।
अपनी पसंद का बैकग्राउंड रंग आप इस्तेमाल करें। इस पर दो कोट लगाने से फिनिश बेहतर आती है। अब अपनी पसंद मुताबिक डिजाइन बनाएं। आप पेंटिंग आइडिया, फूलपत्तियां, चायकॉफी थीम, मंडला आर्ट, मधुबनी, किचन कोट्स कुछ भी बना सकते हैं। इसे ज्यादा सुंदर बनाने के लिए 3D डेकोरेशन करें। इसके लिए ग्लू गन से मिनी कप, नकली फूल या लकड़ी की चीजें चिपकाएं। फिर वार्निश या क्लियर सीलर लगाएं। ऐसा करने से रंग लंबे समय तक टिके रहते हैं। साथ ही धूल और नमी से बचाव होता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment