हिमाचली खबर: BCCI Fines Pat Cummins On Slow Over Rate: बीते मंगलवार 12 मई का दिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अहमदाबाद में पहले टीम को गुजरात टाइटंस ने बड़ी हार झेलने पड़ी। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस को बीसीसीआई ने बड़ी सजा भी दे दी। जी हां, जीटी के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते SRH के कप्तान पैट कमिंस पर BCCI ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना​
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना​

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट की ये पहली गलती देखी गई, जिसके चलते सजा सिर्फ कप्तान तक सीमित रखी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई आईपीएल में स्लो ओवर रेट को लेकर अपना रैवया सख्त बनाए हुए है।

SRH को झेलनी पर शर्मनाक हार

अहमदाबाद में खेले गए मैच के दौरान जीटी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर सनराइजर्स को 82 रन के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इससे पहले SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

86 रन पर ऑलआउट हो गई कमिंस की टीम

गुजरात टाइटंस के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के बाद एसआरएच के बड़ेबड़े बल्लेबाजों की पोल खुल कर रह गई। सनराइजर्स हैदराबाद जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम को गुजरात टाइटंस गेंदबाजों ने तोड़ कर रख दिया। ट्रेविस हेड, , ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे घातक बल्लेबाज जीटी के गेंदबाजों के सामने पानी मांगते नजर आए। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 33 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने अपने नाम किए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज और राशिद खान को 11 विकेट मिला।

हार के बाद पैट कमिंस का बयान

हार के बाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि गुजरात के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की परिस्थितियों का बेहतरीन फायदा उठाते हुए ये मैच उनसे छीन लिया। हमारी टीम सही जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद कमिंस ने ये कहा कि उनकी टीम पिछले सात में से पांचछह मुकाबले जीत चुकी है, जिससे कि उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बनीं हुई हैं।