पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली। बुमराह को टीम की कप्तानी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। बुमराह ने अब तक 156 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन पहली बार वह एक कप्तान के तौर पर खेलने उतरे।