नीट-2026 यूजी पेपर लीक मामले की जांच अब राजस्थान के गांवों तक पहुंच गई है। सीबीआई की टीम ने जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में आरोपियों के घरों और फार्म हाउस पर छापेमारी कर परिवार के लोगों से पूछताछ की।