नई दिल्ली: अमर कॉलोनी इलाके में युवती से रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से वारदात से जुड़ा लगभग सभी सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी और मृतका के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके।

IRS अफसर की बेटी के हत्यारे की कोर्ट में आज पेशी, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मोबाइल
IRS अफसर की बेटी के हत्यारे की कोर्ट में आज पेशी, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया मोबाइल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पूर्व नियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मंशा शुरुआत से गलत थी और वह लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुआ था।

वारदात से जुड़ा सभी सामान आरोपी से किया गया बरामद
आरोपी और मृतक लड़की के मोबाइल को भेजा फरेंसिक लैब
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शुरू से मंशा गलत थी

पुलिस ने दर्ज किया था रेपमर्डर का केस
पुलिस अधिकारी के अनुसार, बुधवार को अमर कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक मकान में युवती का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान मिलने और घटनास्थल की हालत देखकर पुलिस ने रेप व हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिणपूर्वी जिला पुलिस, क्राइम टीम और फरेंसिक विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही द्वारका से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने किया घटनास्थल का रिक्रिएशन
आरोपी की पहचान पीड़िता के घर में पूर्व में काम कर चुके युवक के रूप में हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर घटनास्थल का रिक्रिएशन भी कराया। अब मोबाइल फोन की फरेंसिक रिपोर्ट से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वक्त आरोपी किससे संपर्क में था और क्या उसने किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत की थी।

728x90.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *