राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके इस कदम को लेकर तरहतरह की बातें सामने आ रही है, इसी बीच एक पहलू ये भी सामने आया कि अपनी साली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के कहने पर उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है।

‘परिणीति के कारण बचा लिया’, प्रियंका चोपड़ा के कहने पर BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, नवजोत कौर सिद्धू का दावा
‘परिणीति के कारण बचा लिया’, प्रियंका चोपड़ा के कहने पर BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, नवजोत कौर सिद्धू का दावा

अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने टॉप सीक्रेट पॉडकास्ट में इस बारे में बात करते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के कारण राघव को बचाया है।

नवजोत ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा को इस बात की भनक लग गई थी आम आदमी पार्टी के लोग राघव के पीछे पड़े गए हैं और उनपर अब ईडी की रेड होगी। इसलिए प्रियंका ने अपनी बहन के कारण राघव को बचा लिया।

नवजोत का कहना है कि प्रियंका को पहले से पता चल गया था कि राघव आम आदमी पार्टी से निकलने वाले हैं, क्योंकि पार्टी को लगने लगा था राघव उनके लिए नहीं बोल रहे हैं।

AAP से निकलने के बाद राघव पार्टी को लेकर काफी कुछ बोल रहे है। इसके बारे में नवजोत ने कहा, “मैं बता दूं हर खामोश बंदा पार्टी का होता है। राघव चड्ढा जो आज चार साल बाद बोल रहे हैं, उन्हें डेढ़ साल बाद ही बोलना चाहिए था। अगर कुछ गलत लग रहा है, तभी बोलना चाहिए।”

राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर प्रकाश राज ने भी उनपर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, “मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं, क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने वैल्यूज से भटक गए हैं। इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं।” इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्टर ने हंसने वाले इमोजी के साथ हैशटैग जस्ट आस्किंग भी लिखा है।”