इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 39 मैच हो गए हैं। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस को छोड़कर हर फ्रेंचाइजी ने 88 मैच खेल लिए हैं। इसके बाद कप्तानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करें तो शीर्ष3 में काबिज पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता में कप्तान श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और इशान किशन का अहम योगदान रहा है।

नंबर4 पर काबिज के कप्तान रियान पराग का प्रदर्शन साधारण रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन टीम का प्रदर्शन औसत रहा है। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा निराश हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने किया है। इनकी टीमें भी फिसड्डी ही रही हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे भी साधारण दिखे हैं।
श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर ने कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके कारण पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी और अंक तालिका में शीर्ष पर है। पंजाब किंग्स के 7 मैच में 13 अंक हैं। ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो टीम 10 मैचों तक प्लेऑफ में पहुंच सकती है। श्रेयस ने 7 मैच की 6 पारियों में 69.75 के औसत से 279 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 186 का है। उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं। सर्वोच्च स्कोर नाबाद 71 है।
रजत पाटीदार रजत पाटीदार की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अबतक चैंपियंस की तरह प्रदर्शन किया है। आरसीबी फिलहाल 8 मैच में 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। पाटीदार ने 8 मैच की 7 पारियों में 39.66 के औसत और 210.61 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 है।
इशान किशन पैट कमिंस की वापसी के बाद से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान इशान किशन से ले ली गई है। हालांकि, इशान ने कप्तान के तौर पर काफी प्रभावित किया। सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर दिख रही थी, लेकिन इशान ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे नए गेंदबाजों से अच्छा प्रदर्शन कराया। बतौर बल्लेबाज इशान का प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने 8 पारियों में 39 के औसत और 198.73 के स्ट्राइकरेट से 312 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 है।
रियान पराग राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम 8 में से 5 मैच जीती है और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। हालांकि, रियान पराग का व्यक्तिगत योगदान कुछ खास नहीं है। टीम का प्रदर्शन अच्छा है तो कप्तानी की सराहना हो सकती है, लेकिन बतौर बल्लेबाज वह विफल रहे हैं। 8 मैच की 8 पारियों में वह 12.57 के औसत और 112.82 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 20 है। पराग ने गेंदबाजी भी की है। उन्होंने 4 पारियों में 4 ओवर किए हैं और 38 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। 19 का औसत और 9.50 की इकॉनमी है।
शुभमन गिल शुभमन गिल का बल्लेबाज के तौर पर प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन गुजरात टाइटंस की कुछ कमजोरियां हैं जो कप्तान और थिंकटैंक पर सवाल खड़े करते हैं। गुजरात टाइटंस का मिडिल ऑर्डर कमजोर है। वह जरूरत से ज्यादा शीर्ष क्रम पर निर्भर है। इसके कारण शुभमन गिल जैसा बल्लेबाज 7 पारियों में 330 रन बनाने के बाद भी चर्चा में दिखता। गिल का औसत 47.14 का है, लेकिन स्ट्राइक रेट 148.65 का है। यही कारण है कि अबतक कप्तानों में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद भी उनपर किसी का ध्यान नहीं है।
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच जीती है और कप्तान ऋतुराज भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही। आज के समय में वनडे में भी कोई बल्लेबाज इतना धीमा नहीं खेलता। 8 मैच की 8 पारियों में उन्होंने 25.42 के औसत औ 121.08 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं। नाबाद 74 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
अक्षर पटेल भारत के प्रीमियम ऑलराउंडर से न तो कप्तानी अच्छी हो रही है न तो व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। अक्षर के लिए आईपीएल 2026 काफी खराब रहा है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो मैच में गजब स्थिति का सामना की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह 264 रन बनाकर हार गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वह 75 रन पर ही सिमट गई। अक्षर ने 8 मैच की 6 पारियों में 6.20 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं। नाबाद 26 उनका सर्वोच्च स्कोर है। अक्षर का गेंदबाजी में प्रदर्शन ठीक रहा है। उन्होंने 28.57 के औसत और 8.33 के इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।
अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले दो मैचों में जीत की राह पर लौटी है। हालांकि, अर्धशतक से आईपीएल 2026 की शुरुआत करने वाले अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। 8 पारियों में उन्होंने 23.14 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं। 67 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में दिग्गज खिलाड़ियों की फौज है, लेकिन प्रदर्शन काफी खराब है। हार्दिक पंड्या ने कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों में निराश किया है। उन्होंने 6 पारियों में 19.40 के औसत और 140.58 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। 40 उनका सर्वोच्च स्कोर है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 12.67 के इकॉनमी और 63.33 के औसत से 3 विकेट लिए हैं।
ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे है। पंत ने बल्लेबाजी के साथ कप्तानी भी साधारण की है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की ही बात कर लें तो सुपर ओवर में सुनील नरेन के सामने निकोलस पूरन को बल्लेबाजी करने भेजना समझ के परे था। पंत ने 8 पारियों में 27 के औसत से और 126.85 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं। नाबाद 68 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
IPL 2026 के 39 मैचों के बाद प्लेऑफ का समीकरण
आईपीएल 2026 के 39 मैच हो चुके हैं और पंजाब किंग्स व आरसीबी सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। वहीं तीन ऐसी टीमें हैं जिनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खतरे में नजर आ रही हैं। ।
💬 Comments (0)
Leave a Comment