Numerology: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग होती है। वो दोनों बिना कहे एकदूसरे की सारी बातें समझ लेते हैं, जबकि कुछ के साथ लाख कोशिशों के बाद भी पटरी नहीं बैठती। अंक ज्योतिष के अनुसार, इसका जवाब आपकी जन्मतिथि में छिपा है।  आपके जन्म की तारीख से निकलने वाला ‘मूलांक’ न केवल आपके व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि यह भी तय करता है कि आपका ‘सोलमेट’ कौन होगा। तो आज हम न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जानेंगे कि किस अंक वाले व्यक्ति के साथ आपकी जोड़ी जमेगी।

Numerology: मूलांक से जानें अपना सोलमेट, किस अंक वाले पार्टनर के साथ जमेगी आपकी जोड़ी?
Numerology: मूलांक से जानें अपना सोलमेट, किस अंक वाले पार्टनर के साथ जमेगी आपकी जोड़ी?

मूलांक से जानिए आपका सच्चा साथी कौन होगा

  1. मूलांक 1 इस मूलांक वालों के लिए 2, 3, 5 और 9 वाले पार्टनर सबसे अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए 4 मूलांक के साथ नहीं पटता है। इन लोगों के बीच अक्सर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

  2. मूलांक 2 इस मूलांक वालों की 1, 3 और 5 मूलांक के साथ अच्छी जमती है। इनकी जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। इनके लिए 8 मूलांक वाले पार्टनर सही साबित नहीं होते हैं। इनके साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

  3. मूलांक 3 इनकी जोड़ी मूलांक 1, 3, 5 और 9 के साथ बेस्ट होती है। ये साथ मिलकर जीवन को एडवेंचरस और खुशनुमा बना देते हैं।

  4. मूलांक 4 इस मूलांक के लोग काफी ईमानदार होते हैं। मूलांक 5, 6 और 8 के साथ इन जोड़ी अच्छी बनती है। इन मूलांक वाले लोग 4 वालों के लिए अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।

  5. मूलांक 5 कि मूलांक 5 की जोड़ी लगभग सभी अंकों के साथ अच्छी जमती है। खासतौर से इनके लिए 1, 3, 5 और 6 मूलांक  वाले अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।

  6. मूलांक 6 इनके लिए मूलांक 5, 8 और 9 वाले पार्टनर लकी साबित होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन अक्सर सुखद रहता है।

  7. मूलांक 7 इन लोगों की जोड़ी मूलांक 1, 2 और 5 के साथ सुकून भरी रहती है। 

  8. मूलांक 8 इनकी सबसे अच्छी जोड़ी मूलांक 4, 5 और 6 के साथ बनती है। ये रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर होते हैं।

  9. मूलांक 9 इनके लिए मूलांक 1, 3 और 6 के पार्टनर बेहतरीन साबित होते हैं। इनके रिश्ते में हमेशा रोमांस और प्यार बना रहता है।

मूलांक कैसे निकाला जाता है?

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।