आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अदाणी ग्रुप और EdgeConneX के जॉइंट वेंचर AdaniConneX ने 1 GW AIरेडी डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए अदाणी ग्रुप ने लगभग USD 10 बिलियन का निवेश किया है, जो भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अगले स्तर तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

बता दें, यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल और एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा कमिटमेंट दिखाता है। AdaniConneX के डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म को स्केलेबल और सस्टेनेबल बनाने के लिए अदाणी ग्रुप की ऊर्जा क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म हाईडेंसिटी AI और क्लाउड वर्कलोड की मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे एक भरोसेमंद, दीर्घकालिक पावर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
वहीं, इस प्लेटफॉर्म का रोलआउट भारत की डिजिटल सर्विसेज़, एंटरप्राइज इनोवेशन और एआई की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, आंध्र प्रदेश की आर्थिक और इकोसिस्टम ग्रोथ को भी इसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे यह राज्य ग्लोबल डिजिटल लैंडस्केप में एक प्रमुख हब बन सकेगा।
यह प्रोजेक्ट अदाणी ग्रुप के उस बड़े विजन का हिस्सा है, जिसके तहत अगले दस सालों में भारत के AI, डिजिटल और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए USD 100 बिलियन का निवेश करेगा। यह निवेश भारत को दुनिया के प्रमुख डिजिटल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा और ग्लोबल डिजिटल और एनर्जी ट्रांज़िशन को सपोर्ट करेगा।
💬 Comments (0)
Leave a Comment