Aamir Khan on Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म ‘एक दिन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें आमिर खान भी पहुंचे थे. उस समय एक्टर अपने बेटे की फिल्म को देखकर काफी भावुक नजर आए थे. इस बीच आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग उसे सुनने के बाद दंग रह गए हैं. आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा.

‘गौरी के आने के बाद मैं मुकम्मल हो गया’, आमिर खान का बयान सुन फैंस हैरान, पर्सनल लाइफ पर कही दिल की बात
‘गौरी के आने के बाद मैं मुकम्मल हो गया’, आमिर खान का बयान सुन फैंस हैरान, पर्सनल लाइफ पर कही दिल की बात

‘गोरी के आने के बाद मैं मुकम्मल हो गया’
आमिर खान ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में आमिर ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने जो सबसे बड़ी गलती की, वह यह थी कि वे अपने बच्चों जुनैद खान और इरा खान के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए. इस दौरान आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चल रहे रिश्ते को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि ‘मैं बहुत लकी हूं कि मुझे गौरी मिली. उनके साथ मुझे बहुत सुकून मिलता है. किरण और रीना के साथ भी मेरा रिश्ता काफी गहरा था, लेकिन बात नहीं बनी. गौरी के आने के बाद मुझे लगता है कि अब मैं मुकम्मल हो गया हूं.’

‘हर इंसान गलतियां करता है’
सुपरस्टार आमिर खान ने आगे बताया कि हर इंसान गलतियां करता है. गलती को समझना और स्वीकार करना कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि पिछले 3035 साल तक वे सिर्फ काम, फिल्ममेकिंग और एक्टिंग में इतने व्यस्त रहे कि परिवार और रिश्तों के लिए समय ही नहीं दे पाए. कोरोना महामारी के दौरान जब काम रुका, तो उन्हें अपनी जिंदगी पर दोबारा विचार करने का मौका मिला. तभी उन्होंने महसूस किया कि उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ बहुत कुछ खो दिया है.

‘मैंने खुद को अब बदल लिया है..’
आमिर खान ने आगे बताया कि अब उन्होंने खुद को बदल लिया है. वे पहले से कहीं ज्यादा समय अपने बच्चों, मां, दोस्तों और परिवार को देते हैं. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि बच्चों से उनका रिश्ता पहले भी अच्छा था, लेकिन वे उनसे और गहरा जुड़ाव बना सकते थे, जो नहीं बना पाए. बता दें कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में 1 मई को दस्तक देने वाली है.

728x90.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *