Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब राजधानी में आने वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए एंट्री पहले से महंगी कर दी गई है। सरकार ने एनवायरनमेंट कंपनसेशन चार्ज में बढ़ोतरी करते हुए नए दरें लागू कर दी हैं।

दिल्ली में कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री हुई महंगी, प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ाया गया चार्ज, जानें हल्के और भारी वाहनों के नए रेट?
दिल्ली में कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री हुई महंगी, प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ाया गया चार्ज, जानें हल्के और भारी वाहनों के नए रेट?

बता दें, नए नियमों के अनुसार हल्के कॉमर्शियल वाहनों पर अब 1400 रुपये की जगह 2000 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं 3 से 4 एक्सल वाले और बड़े ट्रकों के लिए यह शुल्क 2600 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से अनावश्यक वाहनों की एंट्री कम होगी और शहर में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

पर्यावरण विभाग के अनुसार दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यह कदम बेहद जरूरी था। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों की आवाजाही से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। ऐसे में नए चार्ज लागू करके सरकार वाहनों के दबाव को कम करना चाहती है।

सरकारी अधिकारियों का दावा है कि इस फैसले से दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण में सुधार देखने को मिलेगा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

728x90.

Related News

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *