Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद खराब है. टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बिलकुल लय में नजर नही आ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह अब तक इस सीजन में 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर सके हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 180 गेंदों में 264 रन लुटाकर सिर्फ 2 विकेट हासिल कर सके हैं.

मुंबई इंडियंस के 8 मैचों में 6 हार के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए MI के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के 8 मैचों में 6 हार के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए MI के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा फॉर्म में नजर नही आ रहे हैं. दूसरी तरफ अल्लाह गजनफर के अलावा कोई भी गेंदबाज लय में नजर नही आ रहा है, अब मुंबई इंडियंस की लगातार हार पर टीम के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

किरोन पोलार्ड ने Jasprit Bumrah को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 224 रनों के लक्ष्य के बचाव में भी 54 रन खर्च कर डाले. जसप्रीत बुमराह ने 13.50 के इकॉनमी से 54 रन खर्च किए. इस दौरान उन्हें 1 भी विकेट नही मिला था. अब मुंबई इंडियंस की हार के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने कहा कि

“जब कोई क्रिकेटर अच्छा नहीं कर रहा होता है, तो हम उसका सिर्फ एक नहीं, बल्कि हर पहलू देखते हैं. इसलिए अगर बुमराह के साथ ऐसा हो रहा है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. बतौर इंसान उन्हें भी गलतियां करने का हक है. एक मैच या एक सीजन उनका भी खराब जा सकता है. वह कई सालों से हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं, तो इतना तो उनका हक बनता है. मेरे ख्याल से हमें उनके अच्छे समय को भी याद रखना चाहिए.”

जसप्रीत बुमराह के सपोर्ट में किरोन पोलार्ड ने आगे कहा कि

“वह अभी भी मुंबई इंडियंस और भारत के लिए नंबर वन गेंदबाज हैं. इसलिए मुझे लगता है कि कभीकभी हमें क्रिकेटरों को थोड़ी छूट देनी चाहिए, क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं.”

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में अब तक का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में केकेआर को शिकस्त दी. इसके बाद उन्हें लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

उसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का अपना दूसरा मैच गुजरात के खिलाफ 99 रनों से जीता, लेकिन उसके बाद से लगातार 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, पहले मुंबई को चेन्नई ने शिकस्त दी और कल रात सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6 विकेट से शिकस्त दी. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में 8 मैचों के बाद 2 जीत और 6 हार के बाद 4 अंक और 0.784 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर है.