भारत में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। अब नए और मौजूदा उद्यमी बिना किसी कोलैटरल ₹2 करोड़ तक का बिजनेस लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह संभव हुआ है CGTMSE स्कीम के जरिए। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य उन छोटे कारोबारियों की मदद करना है जिनके पास बैंक को गारंटी के तौर पर देने के लिए संपत्ति नहीं होती।

अब बिना कोलैटरल के मिलेगा ₹2 करोड़ तक का बिजनेस लोन! जानिए CGTMSE स्कीम का पूरा फायदा
अब बिना कोलैटरल के मिलेगा ₹2 करोड़ तक का बिजनेस लोन! जानिए CGTMSE स्कीम का पूरा फायदा

CGTMSE भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सिडबी द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया एक ट्रस्ट है। यह योजना बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एक गारंटी कवर प्रदान करती है। यदि कोई उधारकर्ता लोन नहीं चुका पाता है, तो उसका एक बड़ा हिस्सा इस ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाता है। यही कारण है कि बैंक बिना किसी सिक्योरिटी के लोन देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

किसे मिल सकता है इसका लाभ?

नए और पुराने दोनों तरह के सूक्ष्म और लघु उद्यम इस योजना के पात्र हैं। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के बिजनेस शामिल हैं। हालिया संशोधनों के बाद, अब इस योजना के तहत बिना कोलैटरल के ₹2 करोड़ तक का लोग लिया जा सकता है। सभी पब्लिक सेक्टर के बैंक, चुनिंदा प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और कई नॉनबैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां इस स्कीम के तहत लोन प्रदान करती हैं।

स्कीम की मुख्य विशेषताएं

  • आपको अपनी जमीन, घर या सोना बैंक के पास गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।
  • महिला उद्यमियों, उत्तरपूर्वी राज्यों और सूक्ष्म उद्यमों के लिए गारंटी कवर 85% तक होता है।
  • यदि आप ₹2 करोड़ से ज्यादा का लोन लेना चाहते हैं, तो आप कुछ हिस्सा गिरवी रखकर बाकी हिस्से पर CGTMSE गारंटी का लाभ उठा सकते हैं।
  • योजना के तहत ब्याज दरें प्रतिस्पर्धी होती हैं और आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की जाती हैं।

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए उद्यमी को सबसे पहले एक विस्तृत बिजनेस प्लान तैयार करनी होगी। इसके बाद आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर CGTMSE स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि बैंक आपके बिजनेस मॉडल से संतुष्ट होता है, तो वह सीधे ट्रस्ट से गारंटी कवर प्राप्त कर आपको लोन स्वीकृत कर देगा।