भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रियान पराग पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2026 मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करने के लिए की गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खिलाड़ियों और टीम पदाधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए की गई है।’’
की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रियान पराग ने IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया है, जो ऐसे आचरण से संबंधित है जिससे खेल की बदनामी होती है। बता दें कि पंजाब किंग्स बनाम मैच के लाइव प्रसारण के दौरान रिकॉर्ड किये गए इस घटना के विजुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और उन पर बहस छिड़ गई।
आईपीएल के बयान में कहा गया, ‘‘यह घटना दूसरी पारी के दौरान हुई, जब को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। रियान पराग ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया।’’
बयान में यह भी कहा गया कि IPL की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए दोषी टीम, उसके पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।
इससे पहले के एक पदाधिकारी ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया था कि वह वह पहले रियान पराग से स्पष्टीकरण मांगेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले पर रियान पराग से स्पष्टीकरण मांगेंगे, क्योंकि वेपिंग की मंजूरी नहीं है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर IPL आगे की कार्रवाई करेगा।’’
IPL 2026 GT vs RCB 42nd Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले यानी गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जाने सकते हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment