गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आना, धूप तेज होना, उमस जैसी चीजें सिर्फ सेहत पर ही नहीं बल्कि स्किन पर भी असर डालती हैं. इस वजह से जरूरी है कि हम अपनी त्वचा की देखभाल के तरीके को भी चेंज करें. पिंपल्स का बढ़ जाना, रंगत फीकी पड़ने लगना, त्वचा में डलनेस आ जाना जैसी दिक्कतें गर्मी में बढ़ जाती हैं. अगर आप सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं तो इन सारी प्रॉब्लम से न सिर्फ आप निजात पा सकते हैं, बल्कि आपका चेहरा भी निखरा हुआ और चमकदार बना रहेगा. इसके लिए बहुत ज्यादा महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि नेचुरल इनग्रेडिएंट्स आपके काम आएंगे.

गर्मी में गुलाबी निखार देगी ये नेचुरल स्किन केयर किट, जान लें बनाने का तरीका
गर्मी में गुलाबी निखार देगी ये नेचुरल स्किन केयर किट, जान लें बनाने का तरीका

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह नेचुरल चीजों से हेल्दी रहने के तरीके बताती हैं. इसके अलावा वह आयुर्वेदिक और नेचुरल चीजों से स्किन को चमकाने के लिए भी टिप्स देती रहती हैं. उन्होंने एक समर किट शेयर की है जो सिंपल है और आप आसानी से इस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं समर स्किन केयर किट.

सुबह की डिटॉक्स ड्रिंक

समर स्किन केयर किट की पहली चीज है डिटॉक्स ड्रिंक. इसके लिए आप मॉर्निंग में एक चौथाई चम्मच मुलेठी पाउडर उबाल लें. इसे दो से तीन उबाल आने के बाद गैस ऑफ करें और छानकर पी लें. ये ड्रिंक आपकी त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करेगी.

बनाकर पिएं ये ग्लो जूस

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक ग्लो जूस की रेसिपी भी बताई है. ये जूस गर्मी में आपकी त्वचा को चमकदार बनाएगा और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. इसके लिए चुकंदर, गाजर, 1 आंवला और 8 से 9 करी पत्ते लेकर साथ में थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें. इसे छानकर पिएं. ये आपके ब्लड को साफ करेगा और इससे नेचुरल ग्लो बढ़ेगा.

Pexels

नाइट स्किन केयर क्रीम

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि रात को आपको एक सिंपल स्किन रिपेयर क्रीम यूज करें. इसे बनाने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें या फिर मार्केट वाला भी ले सकते हैं. इसमें 23 बूंद कुमकुमादि तेल और चावल का पानी डालें. इसको अच्छे से फेंट लेना है. इसके बाद इसे फेस पर अप्लाई करके छोड़ दें. ये इनग्रेडिएंट्स आपकी त्वचा को गहराई से नमी देंगे और रिपेयर भी करेंगे.

हफ्ते की स्किन केयर

त्वचा को गर्मियों में भी चमकदार बनाए रखने के लिए आप हफ्ते की स्किन केयर भी करें. एक वीक में आप यहां बताए गए फेस पैक को 2 बार भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए लुध्रा चूर्ण, सफेद चंदन, मुलेठी पाउडर, मंजिष्ठा पाउडर और गुलाब जल चाहिए होगा. सारी जड़ीबूटियों को बराबर मात्रा में मिलाएं और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें. इसे फेस पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. ये फेस पैक टैनिंग को हटाने से लेकर मुंहासे कम करता है और गर्मी में होने वाली अनइवन टोन को सुधारने में मदद करता है.

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah

ये बातें रखें ध्यान

न्यूट्रिशनिस्ट ने यहां पर आयुर्वेद और नेचुरोपैथी आधारित तरीके बताए हैं जो आपकी त्वचा को चमकाएंगे. इन सारी चीजों से साइड इफेक्ट होने की संभावना बहुत कम होती है और ये सामान्य जानकारी है. अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसे खाने या लगाने से बचें. इसके अलावा डेली रूटीन के स्किन केयर जैसे मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, क्लींजिंग को नजरअंदाज न करें.