लखनऊ। इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। आईपीएल में सट्टा खेलकर लाखों रुपये गंवाने और सट्टे की लत से परेशान रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन ने बृहस्पतिवार रात कुर्सी सड़क स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को प्रबल के फ्लैट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सट्टे में नुकसान और उसकी लत से परेशान होने का जिक्र है।

रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदे, IPL सट्टे में लाखों हारे
रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदे, IPL सट्टे में लाखों हारे

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। वह पत्नी शिवानी के साथ जनेश्वर एन्क्लेव में ओम प्रकाश श्रीवास्तव के फ्लैट डी1102 में किराये पर रहते थे।

शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर की मैनेजर हैं। दोनों का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रबल बृहस्पतिवार रात आठ बजे फ्लैट पर अकेले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच वह अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए।

मंजर देख अपार्टमेंट में मचा हड़कंप
प्रबल ने जिस वक्त आत्महत्या की, उस वक्त अपार्टमेंट के ग्राउंड में कई लोग वॉक कर रहे थे। गिरने की जोरदार आवाज सुन लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा प्रबल खून से लथपथ हैं और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची गुडंबा प्रबल को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में कुछ लोगों का नाम भी लिखा मिला
गुडंबा पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम ने प्रबल के फ्लैट की तलाशी ली तो उनके हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने सट्टे में काफी रुपये गंवाने की बात लिखी थी।

यह भी जिक्र था कि वह इस लत को छोड़ना चाहते थे, पर छोड़ नहीं पा रहे थे। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में कुछ लोगों का नाम भी प्रबल ने लिखा है, पर साफ तौर पर कोई आरोप नहीं है। अब परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगालने में जुटी
प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। इन्क्लेव के निवासियों के मुताबिक, दोनों पिछले साल दिवाली के समय यहां रहने आए थे और लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का भी निधन हो चुका है।

एसीपी गाजीपुर ने बताया कि अभी परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बावजूद इसके पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।

728x90.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *