चुम दरांग का ये लुक सिंपल सोबर और क्लासी है. उन्होंने यलो कलर की फ्लेयर्ड ए लाइन एंकल लेंथ स्कर्ट के साथ, नेवी ब्लू कलर का स्ट्रैपी क्रॉपटॉप कैरी किया है.आउटफिट का कलर कॉम्बिनेशन एस्थेटिक है तो वहीं मिनिमलिस्टिक एसेसरीज और नेचुरल मेकअप के साथ उनका ये लुक डे आउट से लेकर ऑफिस वियर तक के लिए परफेक्ट है.

बिग बॉस फेम चुम दरांग का फैशन है कमाल…वेकेशन-पार्टी या शादी, एक्ट्रेस के समर लुक करें कॉपी
बिग बॉस फेम चुम दरांग का फैशन है कमाल…वेकेशन-पार्टी या शादी, एक्ट्रेस के समर लुक करें कॉपी

रॉयल ब्लू कलर की सैटिन स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस में चुम दरांग का ये लुक गॉर्जियस होने के साथ ही ग्लैमरस भी है. अगर समर सीजन में आपको गर्ल गैंग के साथ इवनिंग पार्टी, क्लबिंग या फिर कैंडल लाइट डिनर के लिए लुक क्रिएट करना हो तो इस तरह की ड्रेस स्टनिंग लुक देगी. सॉफ्ट वेव स्ट्रेट हेयर के साथ ब्लश पिंक मेकअप उनकी नेचुरल ब्यूटी को इनहैंस कर रहे हैं.

चुम दरांग का ये लुक वेडिंग फंक्शन के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने ब्लैक कलर की शाइनी फैब्रिक की साड़ी वियर की है, जिसपर खूबसूरत जरी वर्क बॉर्डर दिया गया है. बाकी का पल्लू और बॉटम बिल्कुल सिंपल है. उन्होंने अपना लुक स्लीक बन के साथ गजरा, पोल्की ईयररिंग, गोल्डन बैंगल्स के साथ कंप्लीट किया है. वहीं मोनोक्रोमेटिक सटल मेकअप उनकी ब्यूटी में चार चांद लगा रहा है.

चुम दरांग का ये लुक समर फेस्टिवल ओकेजन और फैमिली फंक्शन के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. उन्होंने कश्मीरी स्टाइल सूट वियर किया है, जिसमें वी नेकलाइन दी गई है. नेकलाइन पर किया गया मिरर वर्क इसे रिच टच देता है. हैवी पर्ल ड्रॉप झुमके उनके इस सूट लुक को एस्थेटिक अपील देते हैं.

वेकेशन पर डे आउट के लिए चुम दरांग का ये ओवरऑल लुक बिल्कुल परफेक्ट है. उन्होंने वाइट कलर की कॉटन लॉन्ग ड्रेस कैरी की है, जो लूज फिट है. पफी स्लीव्स और फ्रंट स्लिट इसे और भी आरामदायक बनाते हैं. उन्होंने साथ में मैचिंग हैट ली है जो धूप से बचाने के साथ ही लुक में स्टाइल एड करती है. इसी के साथ फुटवियर भी आरामदायक हैं.

चुम दरांग की ये ड्रेस भी गर्मी के लिए एक बेहतरीन चॉइस है. उन्होंने बैकलेस नेकलाइन वाली प्लीटेड डिटेल की फ्लेयर्ड ड्रेस कैरी की है. इसे देखने से ही पता चलता है कि ये काफी आरामदायक लुक देगी. मिनिमलिस्टिक स्टेटमेंट एसेसरीज और ड्रेस का प्रिंट, कलर कॉम्बिनेशन गर्मी के हिसाब से परफेक्ट है.