Who is Yesha Sagar: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज समीर रिजवी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. पहले खबर आई कि एक मुस्लिम क्रिकेटर ने अपनी हिन्दू गर्लफ्रेंड पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और कुरान की आयतें याद करने का दबाव बनाया है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो क्रिकेटर कोई और नही बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज समीर रिजवी हैं.

आखिर कौन है येशा सागर? जिस पर समीर रिजवी ने बनाए कुरान की आयतें याद करने और धर्म परिवर्तन का दबाव
आखिर कौन है येशा सागर? जिस पर समीर रिजवी ने बनाए कुरान की आयतें याद करने और धर्म परिवर्तन का दबाव

समीर रिजवी ने अपनी हिन्दू गर्लफ्रेंड जिसका नाम येशा सागर है, उस पर कुरान की आयतें याद करने और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं कौन है येशा सागर, जिसकी वजह से समीर रिजवी पर ये आरोप लगे हैं.

कौन है Yesha Sagar?

इस खबर के आने के बाद येशा सागर और समीर रिजवी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बात होने लगी है, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई अधिकारिक बयान नही दिया है. इस खबर के आने के बाद दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों ने एक दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया, जो समझ से परे है.

इस विवाद के बाद सभी ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर येशा सागर कौन है, तो अगर आप भी उनके बारे में जानकारी ढूढ़ रहे हैं, तो आपको हम बताते हैं कि येशा सागर कौन है?

येशा सागर ने खेल और मनोरंजन, दोनों ही क्षेत्रों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। मूल रूप से भारत के पंजाब की रहने वाली सागर, दिसंबर 2015 में आगे की पढ़ाई के लिए टोरंटो चली गईं. ये एक ऐसा फ़ैसला था, जिसने आगे चलकर उनके पेशेवर सफ़र को एक नई दिशा दी.

स्पोर्ट्स की एंकरिंग के क्षेत्र में आने से पहले येशा सागर ने एक मॉडल और अभिनेत्री के तौर पर काम किया था, जिससे उन्हें कैमरे के सामने काम करने का अनुभव मिला.

उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर से अफेयर चल रहा है। एंकर की एक दोस्त ने बताया क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं तब तक आयतें याद कर लो। वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ नहीं मिलाओगी।…

— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी April 30, 2026

UP T20 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग से येशा सागर को मिली पहचान

इसके बाद में, वो फ़्रैंचाइज़ी क्रिकेट में एक जानीमानी एंकर के तौर पर उभरीं और उन्होंने ग्लोबल T20 कनाडा, UP T20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट्स की मेज़बानी की. कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास से भरा अंदाज़ और दर्शकों को बांधे रखने की उनकी शैली ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक जानापहचाना चेहरा बना दिया है.

हालांकि, इस नए विवाद ने येशा की मुश्किलें भी बढ़ाने का काम किया है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दावों में आगे चलकर कितनी सच्चाई निकलकर सामने आती है.