T20 Mumbai Auction 2026: मुंबई क्रिकेट के सबसे चर्चित घरेलू टूर्नामेंट T20 मुंबई लीग 2026 के ऑक्शन में इस बार जमकर पैसा बरसा और कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जहां एक ओर अनुभवी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने बड़ा दांव लगाया, वहीं युवा प्रतिभाओं ने भी सबका ध्यान खींचा। मेन्स कैटेगिरी में सबसे बड़ी बोली आकाश पारकर पर लगी, जिन्हें सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा। पारकर 2025 सीजन के स्टार रहे थे और ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण इस बार भी सबसे ज्यादा मांग में रहे।

ऑक्शन में 16 साल की प्लेयर ने मचाई सनसनी, जानें टॉप-5 सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट
ऑक्शन में 16 साल की प्लेयर ने मचाई सनसनी, जानें टॉप-5 सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट

अर्जुन तेंदुलकर बने लखपति

इस ऑक्शन मेंअर्जुन तेंदुलकर और मुशीर खान पर भी बड़ी बोली लगी। ARCS अंधेरी ने अर्जुन को 10 लाख रुपये में खरीदा, जो उनकी बेस प्राइस 2 लाख रुपये से पांच गुना ज्यादा है। वहीं मुशीर खान को 11 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद पवार को 11.50 लाख रुपये में खरीदा गया, जिससे एंडहेरी टीम ने अपने स्क्वॉड को मजबूत किया।

इस बार फ्रेंचाइजियों ने युवाओं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर खास ध्यान दिया। MSC मराठा रॉयल्स ने चिन्मय सुतार और इरफान उमैर को खरीदा, जबकि नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने वैभव माली और आयुष वरटक को 99 लाख में टीम में शामिल किया।

वूमेन्स ऑक्शन में इरा जाधव का जलवा

वूमेन्स कैटेगिरी में 16 साल की इरा जाधव सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरीं। उन्हें आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा, जो इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी डील है। इरा ने पिछले साल अंडर19 क्रिकेट में तिहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। लीग के लिए पहले ही कई स्टार खिलाड़ियों को आइकन के रूप में चुना गया था, जिनमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। मुंबई T20 लीग का आयोजन 1 जून से 15 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार वूमेन्स लीग का पहला सीजन खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो गया है।

ऑक्शन के 5 सबसे महंगे मेन्स खिलाड़ी

  • आकाश पारकर 12 लाख
  • प्रसाद पवार 11.50 लाख
  • मुशीर खान 11 लाख
  • अर्जुन तेंदुलकर 10 लाख
  • चिन्मय सुतार 9.50 लाख

ऑक्शन की 5 सबसे महंगी वूमेन्स खिलाड़ी

  • इरा जाधव 10 लाख
  • सिमरन शेख 7 लाख
  • वृषाली भगत 6 लाख
  • सानिका चालके 5.50 लाख
  • रिया चौधरी 5.50 लाख