Healthy Poha Recipes: गर्मियों में अक्सर सुबह कुछ हल्का खाने का मन करता है। कुछ ऐसा हो जो जल्दी बन जाए और पेट में जाकर जल्दी पच भी जाए। पोहा एक ऐसा ऑप्शन है जो लगभग सभी को पसंद आता है। एक ही तरह से बना पोहा खातेखाते अगर आप भी बोर हो गए हैं तो ब्रेकफास्ट में थोड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं। अगर आप भी कुछ नए और दिलचस्प फ्लेवर्स ट्राई करने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए पोहा की 7 अलगअलग रेसिपी आइडिया लेकर आए हैं।

यह स्वाद के साथसाथ पौष्टिक भी हैं।। इन रेसिपी की खास बात यह है कि इन्हें बनाना आसान है। इन्हें बनाने के लिए जरूरी चीजें भी घर में आसानी से मिल जाएगी। हर उम्र के लोग इन्हें पसंद करेंगे। आप अपनी पसंद और टेस्ट के अनुसार इनमें से कोई भी रेसिपी चुनकर अपने नाश्ते को खास बना सकते हैं।
दडपे पोहा
यह रेसिपी महाराष्ट्र की है। यह खास रेसिपी बिना ज्यादा पकाए तैयार हो जाती है। इसीलिए इसे क्विक ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते हैं। इसमें पोहे को हल्का सा भिगोकर उसमें नारियल, प्याज, हरी मिर्च, नींबू और मसाले मिलाए जाते हैं। यह रेसिपी तेल कम इस्तेमाल होने के कारण हेल्दी मानी जाती है। गर्मियों में हल्का नाश्ता करने के लिए परफेक्ट है।
कोलाचे पोहा
कोंकणी स्टाइल से प्रेरित यह पोहा स्वाद में थोड़ा अलग होता है। इसमें नारियल, इमली और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इससे इसे खट्टामीठा फ्लेवर मिलता है। अगर आप कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर बनाएं।
दोई चिरे
बंगाली स्टाइल का यह पोहा दही के साथ बनाया जाता है। इसका स्वाद काफी क्रीमी और हल्का होता है। इसमें चीनी या गुड़ डालकर इसे मीठा बनाया जाता है। गर्मियों में ठंडाठंडा खाने पर यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है।
मिक्स अंकुरित पोहा
अगर आप अपने नाश्ते को ज्यादा न्यूट्रिशन से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो मिक्स स्प्राउट्स के साथ पोहा बना सकते हैं। अंकुरित दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं। यह वजन घटाने वालों और फिटनेस फॉलो करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
पोहा मेदु वड़ा
साउथ इंडियन ट्विस्ट के साथ यह रेसिपी पोहा और दाल को मिलाकर तैयार की जाती है। इसका टेक्सचर बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करने पर इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है।
कॉर्न पोहा
मीठे और हल्के क्रंच के साथ कॉर्न पोहा एक अलग स्वाद देता है। इसमें स्वीट कॉर्न के दाने, करी पत्ता और मसालों का तड़का लगाया जाता है। इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। बच्चों के लिए यह एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक भी बन सकता है।
पोहा कटलेट
पोहा से तैयार किए गए कटलेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। इसमें उबले आलू, सब्जियां और मसाले मिलाकर टिक्की बनाई जाती है। इसे डीप फ्राई या एयर फ्राई दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। बच्चों के टिफिन के लिए भी यह बढ़िया ऑप्शन है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment