मनेर थानाध्यक्ष रजनीश ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।