मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला डकैती नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर हत्या करवाई थी।