OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है. इसमें बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है.

OnePlus का नया धमाका! 7000mAh बैटरी वाला Nord CE 6 Lite जल्द होगा लॉन्च, 25 हजार से कम होगी कीमत

वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज को और मजबूत करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 7 अप्रैल 2026 को OnePlus Nord 6 से होगी. इसके साथ ही Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के लॉन्च की भी चर्चा तेज हो गई है. लीक रिपोर्ट्स में Nord CE 6 Lite के फीचर्स, कैमरा और कीमत तक सामने आ चुके हैं. खास बात यह है कि इसमें बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में…

मिलेगा दमदार कैमरा

OnePlus Nord CE 6 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है. इस कैमरे में OIS सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल आएंगे. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी होगा, हालांकि उससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा रही है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. हालांकि अभी AMOLED पैनल की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्क्रीन क्वालिटी को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. यह सेटअप रोजमर्रा के काम और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए ठीक रहेगा, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए इसे औसत माना जा रहा है.

7000mAh बैटरी: सबसे बड़ी ताकत

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होगी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हालांकि इसके साथ मिलने वाली फास्ट चार्जिंग स्पीड मिड-लेवल हो सकती है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सामान्य मानी जाती है. बैटरी के मामले में यह फोन बाकी मिड-रेंज डिवाइसेस को कड़ी टक्कर दे सकता है.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में मई 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो Nord 6 के लॉन्च के करीब एक महीने बाद होगा. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹23,000 रहने की संभावना है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा.