आईपीएल में जहां एक ओर टीमों के बीच आगे निकलने की जोर आजमाश चल रही है, वहीं बल्लेबाजों के बीच भी होड़ लगी है। इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाला ऑरेंज कैप किसे मिलेगा, अभी कहना मुश्किल है। खास बात ये है कि इस वक्त भले ही अभिषेक शर्मा के सिर पर ये कैप सज गई हो, लेकिन तीन बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन 400 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। यानी ये जंग जबरदस्त है और दिलचस्प भी होती जा रही है। 

ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प, तीन बल्लेबाजों ने ​बना दिए 400 रन
ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प, तीन बल्लेबाजों ने ​बना दिए 400 रन

अभिषेक शर्मा ने 425 रन बनाकर किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने 9 मैच खेलकर 425 रन बना चुके हैं। अभिषेक 52.12 के औसत और 209.36 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अभिषेक ने अब तक 40 चौके और 31 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ही खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने भी 9 मैच खेलकर 414 रन बना लिए हैं। उन्होंने 32 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 400 से रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने 9 मैच खेलकर पूरे 400 का आंकड़ा छुआ है। उनके नाम 34 चौके और 37 छक्के दर्ज हैं 

केएल राहुल और विराट कोहली भी ज्यादा पीछे नहीं

इन टॉप 3 बल्लेबाजों के बाद आगे की बात की जाए तो 8 मैच खेलकर केएल राहुल ने 358 रन बना दिए हैं। विराट कोहली के नाम 8 मैचों में 351 रन हैं। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो अब सभी टीमें सात से लेकर नौ मैच तक खेल चुकी हैं। अब आने वाले दिनो में ये टक्कर और भी ज्यादा दिलचस्प होगी। किसी भी दिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर आगे निकल सकता है। 

पर्पल कैप की रेस में ईशान मलिंग ने मारी बाजी

इस बीच अगर पर्पल कैप की बात की जाए तो यहां भी सनराइजर्स हैदराबाद का ही जलवा है। ईशान मलिंगा ने 9 मैचों में 15 विकेट हासिल कर पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कम्बोज ने बराबर 14 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव और ​कगिसो रबाडा के बराबर 13 विकेट हैं। यहां भी दिलचस्प जंग चल रही है। कभी भी कोई खिलाड़ी आगे निकल सकता है।