करी पत्ते का पौधा लगभग हर भारतीय घरों की बालकनी या बगीचे में लगा मिलता है। इसकी खुशबू और औषधीय गुण खाने का स्वाद दोगुना कर देते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में करी पत्ते के पौधो को एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है। दरअसल कई लोगों की शिकात रहती है कि उनका करी पत्ता का पौधा सूख रहा है या उसकी ग्रोथ रुक गई है। इसकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के खाद या केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है करी पत्ते के पौधों में महंगे खाद की जगह छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं करी पत्ते के पौधे में छाछ डालने से क्या होता है।

1. मिट्टी की अम्लता को बनाए रखना
करी पत्ते के पौधे को बढ़ाने के लिए अम्लीय मिट्टी की जरूरत होती है। छाछ अम्लीय नेचर की होती है। जब आप करी पत्ते के पौधे की मिट्टी में छाछ डालते हैं, तो यह मिट्टी के pH स्तर को संतुलित करता है, जिससे पौधा पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।
2. नाइट्रोजन का सोर्स
करी पत्ते को हराभरा और घना बनाने के लिए नाइट्रोजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में छाछ का इस्तेमाल इसके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। छाछ में मौजूद पोषक तत्व पौधे की पत्तियों को गहरा हरा बनाने और नई टहनियों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
3. बेहतरीन फंगीसाइड
करी पत्ते के पौधे पर अक्सर सफेद रंग की फफूंद या कीड़े लग जाते हैं। छाछ एक बेहतरीन नेचुरल फंगीसाइड है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है, जिससे पौधा को ग्रो करने में मदद मिलती है।
4. पोषक तत्वों की कमी को करे दूर
छाछ केवल कैल्शियम का ही नहीं, बल्कि फास्फोरस और कई प्रोबायोटिक बैक्टीरिया का भी सोर्स है। ये बैक्टीरिया मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ाते हैं, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनी रहती है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment