Chipkali ko ghar se kaise bhagaye: गर्मियों आते ही दीवारों पर छिपकली नजर आने लगती हैं। घर में ठंडी जगहों, कीड़ों और पानी की तलाश में यह घर घुसती हैं। फिर धीरेधीरे दीवारों की दरारों, कोनों, रोशनी के पास छिपने के लिए जगह ढूंढ लेती हैं। इन्हें घर में आने से रोकने के लिए आपको खिड़कियोंदरवाजों और वेंट्स में दरारों को बंद रखना चाहिए। खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

रात में ज्यादा लाइट जलाने से बचें, क्योंकि रोशनी से कीड़े आते हैं और वहीं छिपकलियों को आकर्षित करते हैं। कीड़े इनका आहार हैं, इसलिए घर में कीड़ेमकौड़े न हों इसका इंतजाम करें। इसके लिए पर्याप्त सफाई रखें। किचन और बाथरूम को साफ और सूखा रखें। स्टोरेज एरिया, बेसमेंट, फर्नीचर और अलमारियों के पीछे समयसमय पर सफाई करते रहें। इन्हें भगाने के लिए आप यहां बताए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
लहसुनप्याज का स्प्रे
छिपकलियों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती, खासकर लहसुन और प्याज की। ऐसे में यह घरेलू तरीका काफी काम आ सकता है। आप चाहें तो लहसुन की कलियां खिड़की, दरवाजों और कोनों में रख सकती हैं। इसके अलावा प्याज का रस निकालकर उसे पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल की मदद से उन जगहों पर छिड़काव करें, जहां छिपकलियां ज्यादा नजर आती हैं। हर 23 दिन में स्प्रे दोबारा करें, ताकि गंध बनी रहे।
काली मिर्च का स्प्रे
काली मिर्च की तेज खुशबू छिपकलियों को दूर रखने में मदद कर सकती है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे दीवारों, कोनों और खिड़की के पास स्प्रे करें। स्प्रे करते समय आंखों और त्वचा से बचाकर रखें, क्योंकि यह जलन कर सकता है।
नींबू और मिर्च का स्प्रे
नींबू और लाल मिर्च की तीखी गंध भी छिपकलियों को दूर रखने में असरदार मानी जाती है। इसके लिए पानी में नींबू का रस और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें। इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहां छिपकली बारबार दिखती है। किचन और सिंक एरिया में यह स्प्रे खासतौर पर असरदार हो सकता है।
“अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। जनसत्ता इनकी सफलता या सटीकता की गारंटी नहीं देता। घर में कीटनाशकों या रसायनों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें, ताकि बच्चों और पालतू जानवरों को कोई नुकसान न हो।”
💬 Comments (0)
Leave a Comment