भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल में ही साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी जहां उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली और इसमें उनको 41 से हार का सामना करना पड़ा। अब सभी की नजरें 12 जून से इंग्लैंड में खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हैं जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड ऐलान को लेकर तारीख तय कर दी है जिसमें 2 मई को घोषणा की जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दे दी बड़ी अपडेट

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी बीसीसीआई ने जानकारी

बीसीसीआई ने 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की जिसमें उन्होंने बताया की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 2 मई को किया जाएगा। इसी के साथसाथ वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अपनी तैयारी परखने के लिए होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा। टीम इंडिया का पिछले टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें ग्रुप स्टेज से आगे का सफर भी नहीं तय कर सके थे। हालांकि इस बार भारतीय महिला टीम से सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिसमें अधिकतर खिलाड़ी ऐसी हैं जिनको टी20 फॉर्मेट का अब काफी अनुभव हासिल है।

टीम इंडिया को मिली है ग्रुपए में जगह

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुपए में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की महिला टीम शामिल है। टीम इंडिया को मेगा टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के मैदान पर पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ खेलना है। इसके बाद उनका अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड्स की महिला टीम से होगा। 21 जून को टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ खेलेगी, जबकि 25 जून को उसका सामना बांग्लादेश की महिला टीम से होगा। ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला टीम को अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को खेलना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जहां टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की जगह पक्की मानी जा रही है तो वहीं कुछ नामों को लेकर चर्चा देखने को मिल सकती है, जिसमें कुछ को अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आजमाया भी गया था। इसमें एक नाम भारती फुलमाली का भी है।