हिमाचली खबर: गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक सेवन किए जाने वाले फलों में से एक तरबूज है। तरबूज में पानी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते ये गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में मदद करता है। तरबूज का आकार बड़ा होने के कारण इसे एक ही दिन में खत्म करना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक ताजा रखने के लिए लोग तरबूज को फ्रिज में रखते हैं। लेकिन अगर सही तरीके से नहीं रखा गया तो यह जल्दी खराब हो सकता है। आइए जानते हैं लंबे समय तक ताजा रखने के लिए तरबूज को फ्रिज में किस तरह स्टोर करना चाहिए।

तरबूज को लंबे समय तक फ्रेश रखने का तरीका, फ्रिज में इस तरह करें स्टोर​
तरबूज को लंबे समय तक फ्रेश रखने का तरीका, फ्रिज में इस तरह करें स्टोर​

1 एल्युमिनियम फॉयल
कटे हुए तरबूज के टुकड़ों को अच्छे से एल्युमिनियम फॉयल में टाइट लपेट दें, ताकि उसके अंदर की नमी और रस बाहर न निकले और हवा का संपर्क कम से कम हो। इसके बाद उसे किसी एयरटाइट डिब्बे जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें। इससे तरबूज पर हवा का असर कम पड़ता है, जिससे वह लंबे समय तक फ्रेश रहता है।

2 पानी में डुबोकर रखें
तरबूज को स्टोर करने का दूसरा तरीका है इसे ठंडे पानी में डूबकर रखें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें तरबूज के टुकड़ों को डुबोकर फ्रिज में रख दें। हालांकि, हर 1 दिन में पानी बदल दें। इससे तरबूज सूखना नहीं है और उसकी फ्रेशनेस बनी रहती है।

3 एयरटाइट कंटेनर में रखें
तरबूज को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए एयरटाइट कंटेरनर में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं। इससे वह जल्दी सूखता नहीं है और न ही खराब होता है। कांच या फूडग्रेड प्लास्टिक कंटेनर ऐसे फलों को रखने के लिए बेहतर होते हैं।

4 बीज को निकाल दें
तरबूज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसके बीज को निकालकर रखना फायदेमंद साबित हो सकता है। तरबूज के काले बीज वाले हिस्से सबसे पहले नरम होते हैं। ऐसे में अगर कटे हुए टुकड़ों को स्टोर कर रहे हैं तो पहले बीज निकाल दें। इससे फल ज्यादा समय तक ताजा बना रह सकता है।

5 फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
तरबूज को हमेशा फ्रिज के नीचे वाले वेजिटेबल क्रिस्पर ड्रॉअर में रखना चाहिए। दरअसल, यहां पर तापमान और नमी संतुलित रहती है, जिससे फल व सब्जियां जल्दी खराब नहीं होतीं और लंबे समय तक इनमें ताजगी बनी रहती है।