धुरंधर 2: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स सीन को लेकर VFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बड़ा खुलासा किया है। फिल्म की रिलीज़ के 40 दिन बाद भी दर्शक इसके धमाकेदार एक्शन और विस्फोटक सीक्वेंस को भूल नहीं पा रहे हैं।

धुरंधर 2 क्लाइमैक्स: 500 लीटर पेट्रोल से हुआ था असली धमाका, बिना CGI के शूट हुआ था ब्लास्ट सीन
धुरंधर 2 क्लाइमैक्स: 500 लीटर पेट्रोल से हुआ था असली धमाका, बिना CGI के शूट हुआ था ब्लास्ट सीन

विशाल के मुताबिक, फिल्म का सबसे बड़ा एक्सप्लोजन सीन पूरी तरह प्रैक्टिकल तरीके से शूट किया गया था, जिसमें किसी भी तरह का CGI इस्तेमाल नहीं हुआ।

क्लाइमैक्स में दिखाए गए टैंकर ब्लास्ट के लिए करीब 500 लीटर पेट्रोल और 25 किलो विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यह सीन एक रियल ट्रेन बेस और कंटेनर्स के बीच शूट हुआ, जिससे इसका पैमाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

टीम की सबसे बड़ी चिंता रणवीर सिंह की सुरक्षा थी, जो विस्फोट के बेहद करीब खड़े होकर शूट कर रहे थे।

विशाल ने बताया कि उन्होंने रणवीर को सटीक ब्लास्ट ज़ोन की जानकारी दी थी, ताकि कोई खतरा न हो। हालांकि, रणवीर खुद इस सीन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे और शूट खत्म होने के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा ‘फाड़ दिया तूने!’।

वहीं अर्जुन रामपाल को ब्लास्ट से पहले सेट से हटा दिया गया था।

निर्देशक आदित्य धर ने भी CGI से दूरी बनाते हुए रियल एक्शन पर जोर दिया, जिससे यह सीन और भी रियल और भव्य बन सका।