गर्मी के दिनों में जब कार धूप में खड़ी होती है तो उसके अंदर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। सूरज की किरणें कार के शीशों से अंदर प्रवेश करती हैं और सीट, डैशबोर्ड व अन्य सतहों को गर्म कर देती हैं, लेकिन यह गर्मी आसानी से बाहर नहीं निकल पाती। बंद कार के अंदर हवा का संचार न होने से तापमान बाहर की तुलना में कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में उसमें बैठना असहज और कभीकभी खतरनाक भी हो सकता है।

कार के अंदर की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तुरंत एसी ऑन कर देते हैं, लेकिन गर्मी को निकलने में समय लगता है और ठंडक कुछ देर बाद मिलती है। लेकिन कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप धूप में खड़ी कार की गर्मी से राहत पा सकते हैं।
1 दरवाजे खोलें
कार में बैठने से पहले सभी दरवाजों को 3060 सेकंड के लिए पूरी तरह खोल दें, ताकि अंदर जमा हुई गर्म हवा तेजी से बाहर निकल सके। इससे कार का केबिन तुरंत थोड़ा ठंडा महसूस होने लगता है और एसी को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
2 एयर फ्लश ट्रिक अपनाएं
कार का एक दरवाजा खुला रखें और दूसरे दरवाजे को 23 बार धीरेधीरे बंद करें और खोलें। इससे अंदर की गर्म हवा तेजी से बाहर निकलती है और ताजी हवा तेजी से अंदर आने लगती है, जिससे कार का केबिन जल्दी ठंडा महसूस होने लगता है।
3 खिड़कियां खोल दें
कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद शुरुआती 23 मिनट तक सभी खिड़कियां थोड़ी नीचे रखें, ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके और केबिन में फंसी गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाए। इससे अंदर का तापमान तेजी से संतुलित होता है और एसी चालू करने पर वह ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडक देने लगता है।
4 कब ऑन करें एसी
जब कार के अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए, तब एसी चालू करें। इससे एसी को पहले से ठंडी हुई हवा को कूल करना पड़ता है, जिससे कूलिंग जल्दी शुरू होती है और राहत भी तुरंत मिलती है।
5 खिड़कियों को थोड़ा खुला रखें
अगर आप धूप में कार खड़ा कर रहे हैं तो गर्मी से बचने के लिए खिड़कियों को थोड़ा खुला छोड़ दें। इससे बाहर की हवा कार के अंदर आती और जाती रहती है, जिससे वह ज्यादा गर्म नहीं होती है। हालांकि, खिड़कियों को तभी खुला छोड़ें जब आपकी कार सुरक्षित जगह पार्क हो।
इन बातों का रखें ध्यान
कार को फ्रंट विंडशील्ड पर सनशेड लगाने से सीधी धूप अंदर नहीं आती, जिससे डैशबोर्ड और सीट्स ज्यादा गर्म नहीं होतीं और कार का तापमान काफी हद तक कम रहता है। संभव हो तो हमेशा कार को पेड़, बिल्डिंग या किसी शेड के नीचे पार्क करें। इससे धूप का सीधा असर कम पड़ता है और कार के अंदर का तापमान नियंत्रित रहता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment