हिमाचली खबर: Noida Operation Clean Air: दिल्लीएनसीआर में धूल प्रदूषण कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को नोएडा में विशेष जांच अभियान चलाया. ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत शहर की सड़कों पर धूल की स्थिति और सफाई व्यवस्था की जांच की गई. जांच के लिए आयोग ने 19 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात कीं. इन टीमों ने नोएडा प्राधिकरण के तहत आने वाले 46 सड़क मार्गों का निरीक्षण किया.

जांच के दौरान 28 जगहों पर सड़क पर ज्यादा धूल और निर्माण एवं तोड़फोड़ का मलबा मिला. ये कमियां सेक्टर 20, 21, 59, 62, 80, 82, 83, 84, 87, 88, 138, 140, 141 और 145 में पाई गईं. CAQM ने कहा कि कई जगह नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और मलबे के सही निपटान में कमी मिली है. इसके बाद नोएडा प्राधिकरण को मशीनों से नियमित सफाई, जरूरत के मुताबिक पानी का छिड़काव और जमा मलबा जल्द हटाने के निर्देश दिए गए हैं.
CAQM ने दी सख्त हिदायत
आयोग ने साफ कहा है कि धूल नियंत्रण के नियमों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा. जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. CAQM ने कहा कि शहरों में हवा खराब होने की बड़ी वजह सड़क की धूल है. इसलिए लगातार निगरानी, बेहतर सफाई और सख्त अमल जरूरी है. आयोग ने यह भी साफ किया कि ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ आगे भी दिल्लीएनसीआर के अलगअलग इलाकों में जारी रहेगा, ताकि प्रदूषण फैलाने वाले कारकों की पहचान कर उन्हें रोका जा सके.
ऑपरेशन क्लीन एयर
बता दें कि फिलहाल इन दिनों दिल्लीNCR के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण की स्थित सामान्य बनी हुई है, जो कि नवंबर से फरवरी के बीच खतरनाक श्रेणी तक पहुंच जाता है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग लगातार प्रदूषण के हालत पर नजर बनाए हुए हैं. बढ़ते प्रदूषण के कारणों को लेकर भी CAQM गंभीर नजर आता है. ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत CAQM समयसमय पर जांच अभियान चलाता रहता है. साथ ही सफाई व्यवस्था या फिर प्रदूषण कारणों को रोकने में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार संस्थाओं को फटकार भी लगाता है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment