हाफ‍िज सईद का एक और खास आदमी मारा गया. अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्करएतैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोल‍ी मारकर हत्‍या कर दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उस पर दनादन गोल‍ियां बरसाईं और बचने का मौका नहीं द‍िया. मौत का घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

पाकि‍स्‍तान में कमांडर शेख यूसुफ को ‘धुरंधर’ ने गोलि‍यों से किया छलनी, हाफि‍ज सईद का था खास
पाकि‍स्‍तान में कमांडर शेख यूसुफ को ‘धुरंधर’ ने गोलि‍यों से किया छलनी, हाफि‍ज सईद का था खास

सूत्रों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस घटना को लेकर अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां इसे टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

वो 10 आतंकी, जो कुछ सालों में मारे गए
  1. शाहिद लतीफ: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और जैशएमोहम्मद के आतंकी शाहिद लतीफ को अक्टूबर 2023 में सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर ढेर कर दिया था.
  2. परमजीत सिंह पंजवाड़: खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवाड़ को मई 2023 में लाहौर में सुबह की सैर के दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियों से भून दिया था.
  3. अबू कासिम कश्मीरी: लश्करएतैयबा के अहम कमांडर और कश्मीर में कई हमलों के जिम्मेदार अबू कासिम को सितंबर 2023 में रावलकोट की एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था.
  4. हंजला अदनान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी लश्कर कमांडर हंजला अदनान को दिसंबर 2023 में कराची में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोली मारकर मार दिया.
  5. बशीर अहमद पीर: हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को फरवरी 2023 में रावलपिंडी में एक दुकान के बाहर अज्ञात हमलावरों ने करीब से गोली मार दी थी.
  6. अकरम गाजी: भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लश्करएतैयबा के प्रमुख भर्तीकर्ता अकरम गाजी को नवंबर 2023 में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में अज्ञात बाइक सवारों ने मौत के घाट उतार दिया.
  7. दाऊद मलिक: जैशएमोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के करीबी सहयोगी दाऊद मलिक को अक्टूबर 2023 में उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था.
  8. ख्वाजा शाहिद: जम्मूकश्मीर के सुंजवान आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद का सिर कटा शव नवंबर 2023 में PoK में मिला था. उसे अज्ञात लोगों ने अगवा किया था.
  9. सैयद खालिद रजा: अलबद्र मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा को फरवरी 2023 में कराची में उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने सिर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया.
  10. कैसर फारूक: हाफिज सईद के एक और करीबी और लश्कर के संस्थापक सदस्य कैसर फारूक को सितंबर 2023 में कराची के एक व्यस्त इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मार दिया.

728x90.

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *