हिमाचली खबर: पानी की शुद्धता आज के समय में एक बड़ी चुनौती है। अक्सर घरों की छतों पर रखी प्लास्टिक या कंक्रीट की टंकियों में मिट्टी, काई और बारीक अशुद्धियां जमा हो जाती हैं। इसलिए इसे साफ करना बेहद जरूरी है। पानी की टंकी साफ न करने की वजह से इंफेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में पानी की टंकी साफ करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। ऐसे में आपने कई बार देखा होगा कि लोग पानी की टंकी में फिटकरी भी डालते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पानी की टंकी में फिटकरी डालने से क्या होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पानी की टंकी में फिटकरी क्यों डालना चाहिए। चलिए जानते हैं। 

पानी की टंकी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी? जानें इससे क्या होगा​
पानी की टंकी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी? जानें इससे क्या होगा​

1. पानी का शुद्धिकरण
फिटकरी का सबसे महत्वपूर्ण काम पानी में मौजूद मिट्टी और धूल के कणों को नीचे बिठाना होता है। साइंस की भाषा में इसे ‘स्कंदन’ कहा जाता है। जब आप टंकी में फिटकरी डालते हैं, तो यह पानी में तैर रहे बारीक गंदगी के कणों के साथ चिपक जाती है, जिससे वे भारी होकर टंकी की तली में बैठ जाते हैं। इससे ऊपर का पानी बिल्कुल साफ हो जाता है। 

2. बैक्टीरिया और कीटाणुओं से छुटकारा
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। हालांकि यह क्लोरीन की तरह पूरी तरह से पानी को स्टरलाइज नहीं करती, लेकिन यह पानी में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में सहायक है। अगर आपके इलाके में पानी की गुणवत्ता खराब है या पानी से हल्की गंध आ रही है, तो फिटकरी का इस्तेमाल बेहतरीन साबित हो सकता है। 

3. काई को जमने से रोके
गर्मियों के मौसम में धूप के कारण पानी की टंकी में अक्सर हरे रंग की काई जम जाती है। यह काई न केवल पानी को गंदा करती है, बल्कि पाइपलाइन को भी जाम कर सकती है। फिटकरी के इस्तेमाल से टंकी की दीवारों पर काई जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे टंकी लंबे समय तक साफ रहती है और पानी गंदा नहीं आता। 

4. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
खारे पानी से नहाने पर त्वचा में खुजली, रैशेज और बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। फिटकरी पानी के खारेपन को कम करती है। फिटकरी वाले पानी से नहाने से त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इस पानी से नहाने से पसीने की दुर्गंध भी नहीं आती। 

फिटकरी इस्तेमाल करने का सही तरीका
500 लीटर की टंकी के लिए लगभग 50 से 100 ग्राम फिटकरी डालें। इसके लिए फिटकरी का एक बड़ा टुकड़ा लें और उसे एक सूती कपड़े या पोटली में बांध लें। इस पोटली को एक लंबी रस्सी की मदद से टंकी के बीचोंबीच लटका दें। इसे रात भर पानी में रहने दें। सुबह तक सारी गंदगी तली में बैठ जाएगी।