पुराना कूलर देगा शिमला जैसी हवा, आजमाएं ये Viral Trick, गर्मी से तुरंत मिलेगी राहत
पुराना कूलर देगा शिमला जैसी हवा, आजमाएं ये Viral Trick, गर्मी से तुरंत मिलेगी राहत
पती गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो चुका है। इस दौरान न केवल घर के बाहर, बल्कि घर के अंदर भी काफी गर्मी लगती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा और कूलर चलाते हैं, हालांकि आग उगलने वाली गर्मी में एयर कूलर भी गर्म हवा फैंकने लगता है। अगर आपका कूलर गर्म हवा देता है, तो इस स्थिति से बचने के लिए आप एक बार इस हैक का इस्तेमाल जरुर करें। इस उपाय के करने से आपका कूलर एकदम एसी जैसी हवा देगा। जाने इस हैक के बारे में
जरूरी सामग्री
फिटकरी 1 छोटा टुकड़ा
नमक और पानी बर्फ जमाने के लिए
प्लास्टिक की बोतलें 2
कूलर से ठंडी हवा कैसे पाएं?
  कूलर की ठंडी हवा पाने के लिए सबसे जरुरी है कि पुराना पानी को निकाल दें और टंकी को अच्छे से साफ कर लें। टंकी में जमी गंदगी और काई हवा को गर्म और बदबूदार बना देती है।
  इसके बाद टंकी में साफ पानी को भरें और इसमें एक फिटकारी का टुकड़ा डाल दें। कहा जाता है कि फिटकारी पानी की अशुद्धियों को खत्म करता है और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।
  एक बाल्टी या जग में पानी और नमक को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को बोतलों में भरकर 23 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें।
  इसके बाद यह नमक वाला पानी पूरी तरह से बर्फ बन जाएगा, इन बोतलों को कूलर की टंकी में डाल दें।
  रात के समय सोने से पहले टंकी में यह बर्फ वाली बोतलें जरुर डालें, जिससे रात भर आपको बिना किसी रुकावट के ठंडी हवा मिल जाएं।
कूलर की घास और वेंटिलेशन का रखें ध्यान
इसके अलावा, कूलर की कूलिंग पानी पर ही नहीं, बल्कि इसके रखरखाव पर भी खासा ध्यान दें। फिटकारी वाला पानी इस्तेमाल करने से कूलर की घास पर जमा कैल्शियम और नमक की परत धीरेधीरे साफ होने लगी, जिससे हवा का फ्लो और बेहतर हो जाता है। 
इस बात का ध्यान रखें कि कूलर को हमेशा खिड़की के पास ही रखें, जिससे बाहर की ताजी हवा आसानी से खींच सके। यदि उमस ज्यादा बढ़े, तो कमरे का कोई दरवाजा या खिड़की को खुला रखें। क्रॉस वेंटिलेशन होने से गरम हवा बाहर निकल जाएगी और ठंडक बनीं रहे। इस हैक आप जरुर ट्राई करें।