हिमाचली खबर: Rabindra Nath Tagore Quotes: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्द कर इतिहास रच दिया है। 15 साल बाद ममता बनर्जी को जनता ने सिरे से नकार दिया और बीजेपी को राज्य की कमान संभालने का मौका दिया। एक तरफ जहां बीजेपी खेमे लोगों में खुशी की लहर दिख रही है तो वहीं ममता खेमे के लोग हार का मातम मना रहे हैं। जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। हालांकि हार को स्वीकार फिर से उठ खड़ा होना ही सच्चे लीडर की निशानी होती है। ऐसे में रवींद्रनाथ टैगोर के प्रेरक विचार आपको होसला देते हैं कि आप वापस से उठ खड़े हो सकें। यहां पढ़ें रवींद्रनाथ टैगोर के प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में। 

बंगाल चुनाव के बाद पढ़ें रवींद्रनाथ टैगोर के ये कोट्स, हार कर उठ खड़ा होने का मिलेगा हौसला​
बंगाल चुनाव के बाद पढ़ें रवींद्रनाथ टैगोर के ये कोट्स, हार कर उठ खड़ा होने का मिलेगा हौसला​

Rabindra Nath Tagore Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  1. मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।
  2. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर समस्या न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका सामना निडर होकर करें।
  3. बर्तन में रखा पानी चमकता है, समुद्र का पानी अस्पष्ट प्रतीत होता है। लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से बताया जा सकता है, पर महान सत्य मौन रहता है।
  4. प्रेम चाहे किसी से भी हो, वो कभी अधिकार का दावा नहीं करता, क्योंकि प्रेम स्वतंत्रता देता है।
  5. वे लोग जो अच्छाई करने में बहुत ज्यादा व्यस्त होते है, स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाते।
  6. सिर्फ नदी किनारे खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।
  7. हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं जब हम विनम्रता में महान होते हैं।
  8. हर बच्चा इसी संदेश के साथ इस दुनिया में आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
  9. प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।
  10. सभी गलतियों के लिए अगर आप दरवाजे बंद कर दोगे तो सत्य बाहर रह जाएगा।