आगरा में रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने दामाद की हत्या करने के आरोप में मृतक के ससुर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को भी अरेस्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी में शराब में जहर देकर दामाद की हत्या की गई थी। मौत के 4 महीने बाद फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। 

बर्थडे पर ससुराल गए दामाद को शराब में जहर देकर ससुर ने मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ; मौत के 4 महीने बाद खुला राज
बर्थडे पर ससुराल गए दामाद को शराब में जहर देकर ससुर ने मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ; मौत के 4 महीने बाद खुला राज

5 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 16 मार्च को कमला नगर थाना पुलिस को जांच सौंपी गई थी। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद पतिपत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जन्मदिन पर युवक ससुराल गया था। पार्टी के दौरान शराब में जहर दिया था। रात 3 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा जांच में सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी चौक गई।

मृतक के परिजनों को पहले से ही हत्या का शक था। इसलिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी और ससुर ने खुलासा किया कि झगड़े के बाद हत्या की साजिश रची गई। शराब में जहर मिलाया गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके ससुर को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट अंकुर कुमरिया, आगरा