काफी लोग ऐसे हैं जो अपनी बालकनी में तरहतरह के फूल, सब्जियां और हरेभरे पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी ताजा और सुकूनभरा रखते हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल थोड़ी अधिक करनी होती है। तेज धूप, लू और तेजी से सूखती मिट्टी के कारण पौधों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि कौन से पौधे सीधे धूप में अच्छे से पनपते हैं और किन्हें छांव या घर के अंदर रखना चाहिए।

दरअसल, हर पौधे की जरूरत अलग होती है। कुछ पौधों को दिनभर की तेज धूप पसंद होती है, तो कुछ हल्की रोशनी या अप्रत्यक्ष धूप में बेहतर बढ़ते हैं। अगर पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार सही जगह पर रखा जाए, तो वे लंबे समय तक हरेभरे और स्वस्थ बने रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन पौधों को धूप में रखना चाहिए और किन्हें छांव में रखें।
किन पौधों को धूप में रखें
कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना 58 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। अगर इन्हें छांव में रख दिया जाए तो इनकी ग्रोथ रुक सकती है। अगर आपने अपनी बालकनी में पौधे लगा रखे हैं तो यहां पर धूप और छांव में रखने वाले पौधों की लिस्ट देख सकते हैं।
1 एलोवेरा
एलोवेरा एक मजबूत पौधा है जो तेज धूप में भी अच्छी तरह बढ़ता है और कम पानी में भी आसानी से टिक जाता है। ऐसे में इसे आप बालकनी में जहां अच्छी धूप आती है वहां रख सकते हैं।
2 तुलसी
तुलसी के पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए भरपूर धूप की जरूरत होती है। रोजाना पर्याप्त धूप मिलने पर इसकी पत्तियां ज्यादा घनी, हरी और सुगंधित बनती हैं। ऐसे में इसे भी धूप वाली जगह पर रख सकते हैं।
3 गुलाब और मोगरा
गुलाब और मोगरा के पौधे के लिए भी रोजाना कम से कम 56 घंटे की सीधी धूप जरूरी होती है। पर्याप्त धूप मिलने पर पौधा मजबूत बनता है, कलियां अच्छी तरह विकसित होती हैं और फूलों की संख्या भी बढ़ती है।
4 मिर्च या टमाटर
इन पौधों की अच्छी ग्रोथ और भरपूर फल पाने के लिए नियमित 68 घंटे की सीधी धूप बहुत जरूरी होती है।
ध्यान रखें ये बातें: दोपहर के समय धूप काफी तेज होती है, जिससे पत्तियां झुलस सकती हैं। ऐसे में हल्की जाली, ग्रीन नेट या पतले कपड़े की शेड देकर पौधों को बचा सकते हैं। इसके साथ ही जो पौधे धूप में रखें हैं उनकी मिट्टी जैसे ही सूखने लगे तुरंत पानी दे दें। मिट्टी में हमेशा थोड़ी नमी बने रहना चाहिए।
किन पौधों को छांव या घर के अंदर रखें
कई ऐसे पौधे हैं जो तेज और सीधी धूप सहन नहीं कर पाते। ज्यादा धूप मिलने पर इनके पत्ते पीले पड़ सकते हैं, सूख सकते हैं या जल भी सकते हैं। ऐसे में पौधों को हमेशा हल्की रोशनी, छांव या घर के अंदर रखना बेहतर होता है, जहां इन्हें अप्रत्यक्ष धूप मिलती रहे।
1 मनी प्लांट
मनी प्लांट कम देखभाल वाला पौधा है। यह इंडोर लाइट में अच्छी तरह बढ़ता है। इसे खिड़की के पास रख सकते हैं या फिर जहां हल्की रोशनी आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े। ज्यादा धूप से इसकी पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।
2 स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट कम रोशनी में ज्यादा घना और स्वस्थ रहता है। इसलिए इसे घर के अंदर रखना चाहिए। इसे ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती। सीधे सूरज की तेज किरणें इसकी पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसे हफ्ते में एक बार हल्की धूप दिखा सकते हैं।
3 पीस लिली
पीस लिली हल्की रोशनी और थोड़ी नमी वाला पौधा है। यह कम रोशनी में फूल देता है। इसे घर के अंदर जहां हल्कीहल्की धूप की रोशनी आती हो वहां रख सकते हैं।
4 एरेका पाम
एरेका पाम भी एक ऐसा पौधा है जिसे धूप बहुत कम पसंद है। यह एक इनडोर पौधा है, जिसे लोग अक्सर घर की सजावट में इस्तेमाल करते हैं। इस पौधे को तेज धूप से बचाकर रखना चाहिए, क्योंकि, सीधी धूप इसकी पत्तियों को जला सकती हैं।
इसके अलावा गुड़हल, गेंदा, लैवेंडर, बैंगन और खीरा जैसे पौधों को सीधी धूप की जरूरत होती है। वहीं, ड्रेसेना, बेगोनिया, फर्न, जीजी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और जेड प्लांट जैसे पौधों को छांव में रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment