उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मामूली सी बात पर तीन दोस्तों की हत्या करने वाले आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. वह वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लेकर फरार हो गया था. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थीं. स्कूटी सवार आरोपी जीतू को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायर दाग दिए. इस दौरान पुलिस की जबावी कार्रवाई उसकी मौत हो गई.

बॉडी बिल्डर, रह चुका मिस्टर-UP, अब एनकाउंटर में ढेर… जीतू सैनी की जिम वाली Photos
बॉडी बिल्डर, रह चुका मिस्टर-UP, अब एनकाउंटर में ढेर… जीतू सैनी की जिम वाली Photos

दरअसल, बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र में स्थित RJS फिटनेस जिम में 25 अप्रैल की रात जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी चल रही थी. इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर हंसीमजाक में केक लगा दिया था. इतना सी बात जीतू भड़क गया और उसने जिम में ही अपने दोस्तों पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलाबारी में अमरदीप , आकाश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के आरोपी मौके से GYM में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लेकर फरार हो गया.

इस तिहरे हत्याकांड से जिले सहित देशभर में हड़कंप मच गया. पुलिस के लिए मामला चुनौतीपूर्ण बन गया. पुलिस ने फरार आरोपी जीतू की तलाश शुरू कर दी. कई दिनों तक उसका कुछ पता नहीं चला, लेकिन गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने उसे घेर लिया. इस दौरान उसने आत्मसमर्ण करने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की, जिसमें तीन गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतक जीतू सैनी 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका है. इतना ही उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक था. वह पांच साल पहले मिस्टर सेकेंड रनरअप का खिताब भी जीत चुका था. वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव था. जीतू अक्सर अपने जिम सहित अन्य मौके की फोटो इंस्टा पर अपलोड करता रहता था. उसके इंस्टा पर 4000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

जीतू की मौत पर मृतक अमरदीप की पत्नी और बहनों ने संतुष्टि जताई है, तो वहीं जीतू के परिवार ने न्याय व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. तीन दोस्तों की हत्या और फिर आरोपी के एनकाउंटर में ढेर किए जाने के मामले की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे यूपी पुलिस की बेहतर न्याय प्रणाली बता रहे हैं. वहीं, कुछ इसे शासनप्रशासन का तानाशाह रवैया बता रहे हैं.