इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को आउट करके इतिहास रच दिया। वह टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहली भारतीय तेज गेंदबाज बने। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने। युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 का आंकड़ा पार किया। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने साई सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल 18 गेंद पर 43 और जोस बटलर 19 गेंद पर 39 रन को आउट किया। भुवनेश्वर ने 3 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। उनके 17 विकेट हो गए।

IPL 2026 · ऐतिहासिक उपलब्धि
भुवनेश्वर कुमार: टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
30 अप्रैल 2026 · RCB बनाम गुजरात टाइटंस

350
टी20 विकेट

325
मैचों में
यह उपलब्धि

2
भारतीयों में
स्थान

ऐतिहासिक क्षण
पहले भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने टी20 में 350 विकेट लिए
IPL 2026 में गुरुवार को RCB के भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को आउट कर यह मील का पत्थर पार किया। वह टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और पहले तेज गेंदबाज बने। युजवेंद्र चहल ही उनसे आगे हैं।

आज का प्रदर्शन — बनाम गुजरात टाइटंस
4
ओवर

28
रन दिए

3
विकेट

लिए गए विकेट
1
साई सुदर्शन350वां
ऐतिहासिक विकेट

2
शुभमन गिल
43

3
जोस बटलर
39

पर्पल कैप — IPL 2026
सर्वाधिक विकेट

17
विकेट

रैंकिंग
पुरुष टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 350 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 278 मैचों में 347 विकेट के साथ तीसरे पर हैं — सबसे कम मैचों में सबसे तेज यह आंकड़ा।

युजवेंद्र चहल
391

भुवनेश्वर कुमार
350

जसप्रीत बुमराह
347

पीयूष चावला
327

रविचंद्रन अश्विन
317

स्रोत: Cricbuzz | * IPL 2026 तक के आंकड़े

रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल हो गया। अरशद खान की शॉर्ट गेंद पर पाटीदार ने पुल शॉट खेला। जेसन होल्डर ने डाइव लगाते हुए लो कैप लपका। ऐसा लगा कि गेंद जमीन पर लगी, लेकिन अंपयार का मानना था कि कैच साफ था। इसे लेकर आरसीबी के खिलाड़ियों की अंपायर से बहस हुई।