Wife Uses Hidden Camera to Expose Engineer Husband Unnatural Acts: मैं यानी रूपाली उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूं. पिता ने एटा के रहने वाले सतेंद्र से 19 फरवरी 2024 को मेरी शादी की. पति मुंबई में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे, 2.5 लाख महीना कमाते थे. लेकिन, उनकी दोहरी जिंदगी ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी. पढ़िए मेरी आपबीती…

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए", Video देख आंखें फटी रह गईं

Wife Records Husband Secrets on Hidden Cam After He Refuses Marital Ties: 20 साल की उम्र में मेरी शादी सतेंद्र (बदला हुआ नाम) से हुई. मेरे पति मुंबई में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं, मंथली इनकम 2.5 लाख रुपये. पिता ने मेरी शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लेकिन, आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati) एमटेक करने वाले मेरे पति को यह ‘दहेज’ कम लग रहा था. दहेज में 50 लाख की मांग को लेकर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया. 

पति मेरे पास नहीं आता था, शारीरिक संबंध भी नहीं बनाता था, कुछ बोलने पर दहेज की मांग की जाती. कई बार सतेंद्र की हरकतों को लेकर मुझे शक हुआ, ऐसे में मैंने आगरा वाले फ्लैट पर हिडन कैमरे लगवा दिए. उस कैमरे में कैद वीडियो को 21 जून 2025 को जब मैंने देखा तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई.

मेरा पति लड़के के साथ हमबिस्तर हो रहा था. वह किराए पर लड़के बुलाता था. वीडियो देखकर मुझे पता चला कि मेरा पति गे (समलैंगिक) है. इसी कारण वह मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं रखता था. ये कहानी है रूपाली (बदला हुआ नाम) यानी मेरी, जिसकी जिंदगी पति के धोखे और उसकी दोहरी जिंदगी ने खराब कर दी. अब विस्तार से जानिए मेरी आपबीती… 

Hidden Camera Reveals Husband Secret: पिता ने शादी में एक करोड़ खर्च किए 

मैं यानी रूपाली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली हूं. मेरा जन्म 1994 में हुआ था. पिता ने बड़े लाड़-प्यार से बड़ा किया और फिर मेरी शादी एटा के रहने वाले सतेंद्र से तय कर दी. 19 फरवरी 2024 को सतेंद्र और मैं शादी के बंधन में बंधे. मेरे पति सतेंद्र ने आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati) एमटेक किया था, वे मुंबई की एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और 2.5 लाख रुपये महीना कमाते थे. मेरे पिता ने शादी में अपनी क्षमता अनुसार एक करोड़ रुपये खर्च किए थे. जिसमें गिफ्ट, गहने, सामान, नगद और दावत समेत शादी में होने वाले सभी खर्च शामिल थे. 

15 दिन में घर आता था पति 

शादी के बाद विदा होकर मैं ससुराल पहुंची, लेकिन पति सतेंद्र का बर्ताव मेरे साथ सही नहीं रहा. मुझे 50 लाख रुपये के और दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. कुछ दिन बाद पति वापस मुंबई चले गए. अपनी शादी को बचाने के लिए में शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना झेलती रही. सतेंद्र 15 दिन में घर आते, लेकिन उनका बर्ताव मेरे साथ खराब ही रहता. वे मुझसे दूर रहते, शारीरिक संबंध भी नहीं बनाते. 

संबंध बनाने को कहती तो दहेज की मांग 

मेरे बार-बार कहने पर पति सतेंद्र ने आगरा में एक फ्लैट खरीदा, जिसमें हम रहने लगे. इस दौरान मेरा ससुराल आना-जाना भी लगा रहा. सतेंद्र जब मुंबई से आते तो फ्लैट पर ही रुकते. लेकिन, मुझसे दूर ही रहते. मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने में उन्हें कोई रुचि नहीं थी. इससे में शारीरिक और मानिसक रूप से परेशान रहती. कुछ कहने पर 50 लाख के दहेज की मांग की जाती. 

पति किराए पर बुलाता था लड़के 

हमारी शादी को एक साल बीत चुका था. 2025 में मुझे पति सतेंद्र की हरकतों पर कुछ शक हुआ. इसके बाद मैंने अपने आगरा वाले फ्लैट में हिंडन कैमरे लगवा दिए. पति के वापस मुंबई जाने के बाद 21 जून 2025 को मैंने उन कैमरों के फुटेज देखे तो मेरे पेरों तले जमीन खिसक गई. मेरा पति लड़के के साथ था और उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था. जिससे मुझे पता चला कि वह किराए पर लड़के बुलाता था. वीडियो देखकर मैं सदमे में आ गई, मुझे समझ नहीं आया अब क्या करूं. 

पति ने दी जान से मारने की धमकी 

इन वीडियो को लेकर मैंने अपने पति सतेंद्र से बात की. उनसे कहा कि इस बारे में मम्मी-पापा (सास-ससुर) से कहूंगी तो वे भड़क गए. उसने मुझसे साफ कहा- ‘अगर, इस बारे में किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार दूंगी’. सतेंद्र के डर से मैं किसी को कुछ नहीं बताया. साल 2026 में पुलिस के पास गई, लेकिन मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. 29 अप्रैल 2026 को मैंने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत आवेदन सौंपा.