Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता और उनकी साली की मौत हो गई. तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिसमें बिहार में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके प्रवीण कुशवाहा समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत; राहुल गांधी ने जताया दुख
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत; राहुल गांधी ने जताया दुख

वहीं सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत पर राहुल गांधी ने दुख जताया. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं.”

खबर अपडेट की जा रही है.