हिमाचली खबर: Saree Styling Tips: साड़ी भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा आउटफिट में से एक है, जिसे हर मौके पर कैरी किया जा सकता है। लेकिन साड़ी के साथ क्या ज्वेलरी स्टाइल की जाए इसे लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है। गलत तरीके से स्टाइल की गई ज्वेलरी पूरे साड़ी लुक को खराब कर सकती है। वहीं सही ज्वेलरी का चुनाव आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना सकता है।

साड़ी के साथ ऐसे चुन सकते हैं सही ज्वेलरी, बस कुछ बातों का रखें ख्याल​
साड़ी के साथ ऐसे चुन सकते हैं सही ज्वेलरी, बस कुछ बातों का रखें ख्याल​

अगर आप भी किसी फंक्शन या पार्टी के लिए साड़ी लुक ट्राई करना चाहती हैं तो सही ज्वेलरी का चुनाव आपके आउटफिट को ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत बना सकता है। इसके लिए बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिसकी मदद से आप साड़ी के साथ परफेक्ट ज्वेलरी चुन सकती हैं।

फैब्रिक का रखें ध्यान

हर साड़ी का फैब्रिक अलगअलग होता है और उसी के हिसाब से ज्वेलरी को स्टाइल किया जाना चाहिए। अगर आप कॉटन की साड़ी पहन रही हैं तो सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी मैच करेगी। वहीं सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ गोल्ड या कुंदन ज्वेलरी रॉयल लुक देगी।

मौके के अनुसार चुनें

अगर आप साड़ी किसी कैजुअल आउटिंग या ऑफिस के लिए पहन रही हैं तो इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी का चुनाव करें। वहीं, शादी या किसी त्योहार के मौके पर हैवी नेकलेस और इयररिंग्स आपके लुक को स्पेशल बना देगा। साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए मौके के अनुसार ज्वेलरी चुनना बहुत जरूरी है।

नेकलाइन का रखें ख्याल

ब्लाउज के नैकलाइन के साथ ज्वेलरी मैच करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपके लुक में बहुत परिवर्तन आ सकता है। अगर आप डीपनेक ब्लाउज पहन रही हैं तो स्टेटमेंट नेकलेस को पेयर करें। जबकि हाई नेक ब्लाउज के साथ सिर्फ इयररिंग्स या हल्की चेन सही रहेगी।

पर्सनल स्टाइल को दें मौका

साड़ी लुक को क्लासी और स्टाइलिश बनाने के लिए ट्रेंड का भी ख्याल रखा जा सकता है। अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो उसी के अनुसार ज्वेलरी चुनें जिसमें आप कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल महसूस कर सकें।

ज्वेलरी का सही बैलेंस

अगर आपक भारी नेकलेस पहन रही हैं तो इयररिंग्स को हल्का रखें। इसी तरह भारी इयररिंग्स के साथ सिंपल नेकलेस काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देगा। इससे आप एलिगेंट और फैशनेबल लगेंगी।

किसी भी साड़ी के साथ सही ज्वेलरी को स्टाइल करना आपकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा सकता है। थोड़ी समझदारी और सही तरीके के आप हर मौके पर परफेक्ट और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।